फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Auto News ›   Vehicle sales down 11 percent due to semiconductor shortage

वाहन उद्योग : सेमीकंडक्टर की कमी से थोक बिक्री में 11 फीसदी की गिरावट दर्ज

Sat, 11 Sep 2021 01:27 AM IST
Kuldeep Singh ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Kuldeep Singh Updated Sat, 11 Sep 2021 01:27 AM IST
सार

सोसायटी ऑफ इंडियन ऑटोमोबाइल मैन्युफैक्चरर्स के आंकड़ों के मुताबिक अगस्त महीने में सेमीकंडक्टर की कमी से वाणिज्यिक वाहनों को छोड़कर सभी श्रेणी के वाहनों की कुल थोक बिक्री में गिरावट दर्ज की गई। वहीं कार और वैन सहित कुल यात्री वाहनों की बिक्री में 7 फीसदी का इजाफा भी हुआ है।
 

विज्ञापन
Vehicle sales down 11 percent due to semiconductor shortage
फाइल फोटो - फोटो : PTI

विस्तार

सेमीकंडक्टर की कमी से वाहन उद्योग का उत्पादन प्रभावित हुआ है। इससे वाहनों की थोक बिक्री में अगस्त में सालाना आधार पर 11 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई। सोसायटी ऑफ इंडियन ऑटोमोबाइल मैन्युफैक्चरर्स (सियाम) के शुक्रवार के आंकड़ों के मुताबिक, अगस्त महीने में वाणिज्यिक वाहनों को छोड़कर सभी श्रेणी के वाहनों की कुल थोक बिक्री अगस्त, 2020 के 17,90,115 से घटकर 15,86,873 इकाई रह गई।

विज्ञापन


कार और वैन सहित कुल यात्री वाहनों की बिक्री में 7 फीसदी इजाफा
सियाम के मुताबिक, मूल उपकरण विनिर्माताओं (ओईएम) से डीलरों को भेजे गए दोपहिया वाहनों में पिछले महीने गिरावट देखी गई। हालांकि, यात्री वाहन और तिपहिया वाहनों की आपूर्ति में पिछले साल के मुकाबले वृद्धि रही। ओईएम से डीलरों तक दोपहिया वाहनों की आपूर्ति अगस्त, 2021 में 15 फीसदी घटकर 13,31,436 इकाई रह गई।
विज्ञापन


इस दौरान मोटरसाइकिल बिक्री 20 फीसदी घटकर 8,25,849 इकाई रह गई, जबकि स्कूटर की आपूर्ति एक फीसदी घटकर 4,51,967 इकाई रह गई। हालांकि, कारों, विशिष्ट वाहनों और वैन समेत कुल यात्री वाहनों की ओईएम से डीलरों को आपूर्ति 7 फीसदी बढ़कर 2,32,224 इकाई पहुंच गई। कंपनियों के लिहाज से अगस्त, 2021 में मारुति की यात्री वाहनों की बिक्री 9 फीसदी घटकर 1,03,187 इकाई रही। 
विज्ञापन
विज्ञापन


दबाव में वाहन उद्योग
सियाम के महानिदेशक राजेश मेनन ने कहा कि घरेलू वाहन उद्योग आपूर्ति श्रृंखला में चुनौतियों के कारण दबाव में है। वैश्विक स्तर पर सेमीकंडक्टर की कमी जारी है और अब इसका वाहन उद्योग के उत्पादन पर तीव्र प्रभाव पड़ रहा है।


उन्होंने कहा कि चिप की कमी के साथ कच्चे माल की ऊंची कीमतें भी एक चुनौती बनी हैं क्योंकि यह उद्योग के लागत ढांचे को प्रभावित कर रही है। वाहन उद्योग में तकनीक प्रगति और अधिक से अधिक इलेक्ट्रॉनिक सुविधाओं के साथ आने वाले नए मॉडल से सेमीकंडक्टर का उपयोग हाल में वैश्विक स्तर पर बढ़ा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed