फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Auto News ›   vehicle export from india South Africa imported highest number of vehicles from India in 2020

ऑटो सेक्टर: भारत ने 2020 में दक्षिण अफ्रीका को किया सबसे ज्यादा कारों का निर्यात

Sat, 08 May 2021 04:37 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमर शर्मा Updated Sat, 08 May 2021 04:37 PM IST
सार

दक्षिण अफ्रीका में वर्ष 2020 में सबसे ज्याद वाहन आयात भारत से किया गया। दक्षिण अफ्रीका के वाहन बाजार के एक मंच आटोमोटिव इंडस्ट्री एक्सपोर्ट काउंसिल की ताजा आटोमोटिव एक्सपोर्ट मैन्यूअल रिपोर्ट में यह जानकारी दी गई है। 

विज्ञापन
vehicle export from india South Africa imported highest number of vehicles from India in 2020
automobile sector - फोटो : For Representation Only

विस्तार

दक्षिण अफ्रीका में वर्ष 2020 में लंबे समय तक कोविड-19 संकट और वाहन की बिक्री में ओवलऑल गिरावट के बावजूद सबसे ज्याद वाहन आयात भारत से किया गया। यह जानकारी वाहन बाजार के बारे में लेटेस्ट 2021 ऑटो रिपोर्ट में सामने आई है। 
विज्ञापन


दक्षिण अफ्रीका के वाहन बाजार के एक मंच आटोमोटिव इंडस्ट्री एक्सपोर्ट काउंसिल की ताजा आटोमोटिव एक्सपोर्ट मैन्यूअल रिपोर्ट में यह जानकारी दी गई है। इसमें कहा गया है कि दुनिया के कई प्रतिष्ठित वाहन निर्माताओं ने भारत को एंट्री-लेवल और छोटे वाहनों के विनिर्माण के एक प्रमुख केंद्र के रूप में स्थापित कर दिया है। 
विज्ञापन

भारत से दक्षिण अफ्रीका में मंगाए गए अधिकतर वाहन इसी श्रेणी के रहे। इस वर्ग में फाक्सवैगन की छोटी कार पोलो ही है जो 2020 में दक्षिण अफ्रीका में भी बनाई जा रही थी।

रिपोर्ट के अनुसार भारत से दक्षिण अफ्रीका में 2020 के दौरान 87,953 वाहन मंगाए गए जो देश में आयातित कुल यात्री कारों और हल्के वाणिज्यक वाहनों का 43.2 फीसदी था। 

देश में इस दौरान इस वर्ग में सबसे अधिक बिकने वाले 10 ब्रांडों में 9 स्थानीय रूप से विनिर्मित ब्रांडों के वाहन थे। यहां के लोग पिकअप को चलाना ज्यादा पसंद करते हैं। इसमें वाणिज्यिक और दूर सैर-सपाटे के लिए उपायोगी वाहन -दोनों प्रकार के वाहनों की सुविधा होती है। 
विज्ञापन

महिंद्रा (साउथ अफ्रीका) के सीईओ राजेश गुप्ता ने कहा यह अच्छी खबर है। उन्होंने कहा, "भारत और दक्षिण अफ्रीका के संबंध प्रगाढ़ रह हैं और बढ़ रहे हैं। न सिर्फ दोनों देशों का आपसी व्यापार बढ़ रहा बल्कि दक्षिण अफ्रीका इस महाद्वीप के अन्य बाजारों भारतीय माल के लिए प्रवेश द्वार का काम कर रहा है।" 

महिंद्रा के पिक-अप वाहनों की गिनती यहां के स्थानीय बाजार में तीन साल से सबसे तेजी से बिकने वाले वाहनों में है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed