फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Auto News ›   vadodara traffic police will not issue the challan of vehicles till August 15th due to flood

रहमदिल हुई गुजरात ट्रैफिक पुलिस, 15 अगस्त तक नहीं काटेगी नियम तोड़ने वालों के चालान

Wed, 07 Aug 2019 04:09 PM IST
Harendra Chaudhary ऑटो डेस्क, अमर उजाला, वडोडरा
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, वडोडरा Published by: Harendra Chaudhary Updated Wed, 07 Aug 2019 04:09 PM IST
विज्ञापन
vadodara traffic police will not issue the challan of vehicles till August 15th due to flood
vadodara flood - फोटो : AmarUjala

कभी-कभी मानवीय भावनाओं को समझते हुए अधिकारियों के दिल भी पसीज जाते हैं। कुछ ऐसा ही ट्रैफिक पुलिस के साथ हुआ है। कई दिनों से बाढ़ से बेहाल गुजरात के वडोदरा में की जनता के दुखों पर मरहम लगाते हुए वहां की ट्रैफिक पुलिस ने अनूठी पहल की है।

विज्ञापन


वडोदरा शहर की ट्रैफिक पुलिस ने बाढ़ से परेशान शहर के नागरिकों को बड़ी राहत दी है। शहर में पिछले दिनों भारी बारिश के चलते 21 इंच तक पानी भर गया है। ट्रैफिक पुलिस ने एलान किया है कि 15 अगस्त तक शहर में ट्रैफिक सिग्नल तोड़ने वाले या यातायात कानून का पालन न करने वालों के खिलाफ कोई जुर्माना नहीं लगाया जाएगा। पुलिस का कहना है कि निवासी पहले ही कई दिक्कतों से जूझ रहे हैं, जिससे वह उन्हें और तकलीफ नहीं देना चाहते हैं।
विज्ञापन


खबरों के मुताबिक वडोदरा शहर में पिछले दिनों हुई भारी बारिश के चलते जगह-जगह जलभराव हो गया है, जिसके चलते तकरीबन 7 हजार कारों और 50 हजार दोपहिया वाहनों में पानी भर गया है। अकेले बीती 31 जुलाई को एक ही दिन में वडोदरा में 20 इंच बारिश हुई थी। इतना ही नहीं इन कारों और बाइक्स को ठीक कराने में तकरीबन 23 करोड़ का खर्च आने का अनुमान है। वहीं इन्हें ठीक कराने में हफ्ते से लेकर महीने भर का वक्त लगेगा।  
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं मैकेनिक भी पहले उन कारों को ठीक करने की पहल कर रहे हैं, जो केवल पहियों तक ही डूबी थीं। लेकिन वे कारों जो लंबे समय तक पूरी तरह से पानी में डूबी रहीं, यहां तक कि उनके इंजन में भी पानी भर गया, उन्हें ठीक होने में एक से डेढ़ महीने तक का वक्त लग सकता है।
 
 
 
 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed