{"_id":"593f83c71126f411168b50aa","slug":"uv-sales-gone-up-in-indian-market-maruti-market-share-increased-by-3-23-percent","type":"story","status":"publish","title_hn":"लोगों को यूवी गाड़ियों का लगा चस्का, खूब हो रही है बिक्री","category":{"title":"Auto News","title_hn":"ऑटो न्यूज़","slug":"auto-news"}}
लोगों को यूवी गाड़ियों का लगा चस्का, खूब हो रही है बिक्री
Updated Tue, 13 Jun 2017 11:48 AM IST
विज्ञापन
भारत में लोगों का गाड़ियों के प्रति रवैया बदल रहा है और अब हर कोई एसयूवी व यूवी खरीदने की चाहत रखता है जिसके बदौलत यूटीलिटी वाहनों की बिक्री में जबर्दस्त तेजी आई है। जहां पैसेंजर वाहनों की बिक्री में लगातार बढ़ोत्तरी नजर आ रही है तो वहीं दूसरी ओर यूवी की बिक्री में भी बढ़त दिखाई दे रही है। यूवी गाड़ियां ग्राहकों की पहली पसंद बनती जा रही हैं। यूवी का पूरा मतलब होता है यूटिलिटी वेहिकल जिनके तहत भारत में क्रेटा, ब्रेजा, स्कॉर्पियो व केयूवी जैसी गाड़ियां बेची जा रही हैं।
विज्ञापन
कुल यूवी वाहनों के आंकड़े की बात करें तो इस महीने कुल बिके वाहनों में 27.75 फीसदी हिस्सा यूवी वाहनों का है। पैसेंजर वाहनों की बिक्री 251642 यूनिट है जबकि बीते साल इसी माह में 231 640 गाड़ियां ही बिकी थीं। पिछले महीने जो गाड़ियां बिकीं उसे 69 845 यूनिट यूवी, 166630 पैसेंजर कारें और 15167 वैन शामिल थे। यूवी वाहनों की बढ़ रही बिक्री का प्रमुख कारण बड़े पैमाने पर कम हुई कीमतें व 1 जुलाई से लागू होने जा रहा जीएसटी का प्रभाव है। जीएसटी में गाड़ियों को 28 फीसदी के स्लैब में रखा गया है। इसके चलते लग्जरी कंपनियों की गाड़ियों की कीमत में काफी गिरावट देखी गई है।
विज्ञापन
मारुति सुजुकी इंडिया की गाड़ियों की बिक्री में 15.10 फीसदी का उछाल आया है और बीते महीने कंपनी ने लगभग 1 लाख 30 हजार 248 गाड़ियों की बिक्री है। इसमें सबसे बड़ा योगदान बलेनो, ब्रेजा जैसे मॉडलों का रहा। इस बड़ी बिक्री के चलते कंपनी की बाजार हिस्सेदारी भी 3.23 फीसदी बढ़ी है और अब कंपनी मार्केट शेयर 48.60 से चढ़कर 51.83 फीसदी का हो गया है।
विज्ञापन