फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Auto News ›   Uttar Pradesh, Gujarat and karnataka are tops in car sales figures June 2020

यूपी, गुजरात और कर्नाटक के लोग सबसे ज्यादा खरीद रहे हैं कारें, डर के साये में बड़े शहरों के ग्राहक!

Wed, 22 Jul 2020 01:07 PM IST
Harendra Chaudhary ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Harendra Chaudhary Updated Wed, 22 Jul 2020 01:07 PM IST
सार

  • जून 2019 के मुकाबले जून 2020 में 38.24 फीसदी घटी गाड़ियों की बिक्री
  • मणिपुर में बिकीं मात्र पांच कारें, जबकि लद्दाख में जून में हुई केवल कार की बिक्री
  • फाडा के मुताबिक टियर-1 शहरों में बिक्री ने नहीं पकड़ी रफ्तार
  • बड़े शहरों में अभी भी लोगों में कोरोना को लेकर भय है कायम

विज्ञापन
Uttar Pradesh, Gujarat and karnataka are tops in car sales figures June 2020
Car Showroom - फोटो : For Refernce Only

विस्तार

जून 2020 में लगभग 1.26 लाख यात्री वाहनों की बिक्री हुई, वहीं पिछले साल जून में यह आंकड़ा 2.05 लाख यूनिट्स का था। फेडरेशन ऑफ ऑटोमोबाइल डीलर्स एसोसिएशन (फाडा) के मुताबिक हर साल गाड़ियों की बिक्री में कमी दर्ज की जा रही है। जो पिछले साल के मुकाबले जून 2020 में 38.24 फीसदी कम है। जारी आंकड़ों के मुताबिक जून 2020 में देश के सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में कारों की बिक्री घटी है।

विज्ञापन

कार बेचने के मामले में अव्वल राज्य

उत्तर प्रदेश की बात करें, तो जून 2020 में 14,511 वाहनों की बिक्री हुई, जबकि पिछले साल इसी दौरान 22,903 वाहनों की बिक्री हुई। कुल मिला कर पिछले साल के मुकाबले बिक्री में 36.64 फीसदी घटी है। वहीं गुजरात वाहनों की बिक्री के मामले में दूसरे नंबर पर रहा है। वहां 12,432 यूनिट्स की बिक्री हुई, जबकि पिछले साल जून में यह संख्या 16,863 यूनिट थी। कर्नाटक बिक्री के मामले में तीसरे नंबर पर रहा है और वहां 11,232 कारें बिकीं, जबकि पिछले साल इसी दौरान 16,497 यूनिट्स की बिक्री हुई थी।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

लद्दाख में बिकी केवल एक कार

बिक्री के मामले में महाराष्ट्र चौथे स्थान पर रहा है और वहां 10,920 यूनिट्स की बिक्री हुई जबकि पिछले साल 21,463 यूनिट्स कारें बिकी थीं। वहीं पांचवे नंबर पर तमिलनाडु रहा है, वहां जून में 8,838 यूनिट्स बिकीं, जबकि पिछले साल जून में यह आंकड़ा 15,419 यूनिट्स का था। इसके बाद नंबर केरल (8624 यूनिट्स), राजस्थान (7,988 यूनिट्स), हरियाणा (7,896 यूनिट्स), दिल्ली (7659 यूनिट्स) और पंजाब (4,930 यूनिट्स) का रहा। वहीं सबसे ज्यादा बिक्री घटने वाले राज्यों में महाराष्ट्र, केरल, तमिलनाडु के अलावा लद्दाख (99.58 फीसदी), मणिपुर (99.16 फीसदी), जम्मू-कश्मीर (88.57 फीसदी) रहे।
 
विज्ञापन

क्या कहना है फाडा का

फाडा का कहना है कि अप्रैल, मई के मुकाबले में जून में गाड़ियों की बिक्री में बढ़ोतरी हुई है। लेकिन अभी भी सामान्य होने में काफी वक्त लगेगा। वहीं जून में अनलॉक-1 शुरू होने के बाद देश में कई राज्यों में शोरूम खुल गए, जिससे बिक्री बढ़ने में मदद मिली। जबकि ब़ड़े में शहरों में ग्राहक अभी भी डर रहे हैं, क्योंकि वहां कोरोना के मामले लगातार बढ़ रहे हैं और ग्राहकों को डर है कि लॉकडाउन फिर से लागू हो सकता है। जिसके चलते ग्राहकों में अभी असमंजस और भय की स्थिति है। फाडा का कहना है कि ऑटो कंपनियों को अभी भी सप्लाई में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। फाडा का कहना है कि बिक्री बढ़ाने के लिए उन्होंने सरकार से तुरंत नीतिगत फैसले लेने का अनुरोध किया है। फाडा को उम्मीद है कि त्योहारी सीजन के आने तक हालात सामान्य हो जाएंगे और बिक्री में उछाल आएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed