फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Auto News ›   Uttar Pradesh based truck driver PITAMBAR, wins SUPER CLASS CATEGORY of T1

यूपी के ट्रक ड्राइवर ने जीती, टाटा टी1 रेस

Sun, 19 Mar 2017 07:11 PM IST
amarujala.com- written by : अभिषेक मिश्रा
amarujala.com- written by : अभिषेक मिश्रा Updated Sun, 19 Mar 2017 07:11 PM IST
विज्ञापन
Uttar Pradesh based truck driver PITAMBAR, wins SUPER CLASS CATEGORY of T1

बुद्ध इंटरनेशनल सर्किट पर रविवार को चल रही टाटा टी1 रेस की सुपर क्लास श्रेणी के मुकाबले को यूपी के ट्रक ड्राइवर पितांबर ने जीत लिया है। यह टाटा टी1 रेस का चौथा सीजन था। रेस में यूपी के शिव निहाल सिंह और गुरुजंत सिंह क्रमशः दूसरे और तीसरे स्थान पर रहे हैं। 

विज्ञापन


टाटा टी1 रेस की शुरुआत 2014 में हुई थी, जिसके बाद से ट्रकों की रेस का यह सिलसिला जारी है। टाटा के ओर से आयोजित इस रेस में देश- विदेश के विभिन्न ट्रक ड्राइवर भाग लेते हैं। इस रेस में उबड़-खाबड़ रास्तों पर ट्रक चलाने वाले ड्राइवर को रेस ट्रैक पर ट्रक दौड़ाने का मौका दिया जाता है। इस बार रेस में कुल 10 प्रतिभागियों ने भाग लिया था।
विज्ञापन


रेस में राजस्थान के मोहब्बत सिंह सबसे तेजी से लैप पूरा करने वाले प्रतिभागी बनें। मोहबत सिंह ने 1:50:677 मिनट में अपना लैप पूरा किया। वहीं रेस के विजेता रहे पितांबर सिंह को अपना सबसे तेज लैप पूरा करने में 1:50:950 मिनट का समय लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


टाटा टी1 रेसिंग के लिए इस बार देशभर के विभिन्न शहरों से 1000 से ज्यादा लोगों के आवेदन भेजा था। जिसके बाद 10 प्रतिभागियों को एफ1 के रेस ट्रैक पर ट्रक दौड़ाने का मौका मिला। इन प्रतिभागियों को टाटा कंपनी रेस के लिए ट्रेनिंग देती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed