फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Auto News ›   Updated range rover will launch next year with new infotainment system

अपडेटेड रेंज रोवर अगले साल तक होगी लॉन्च

Sat, 29 Apr 2017 10:51 PM IST
amarujala.com- presented by : अमित द्विवेदी
amarujala.com- presented by : अमित द्विवेदी Updated Sat, 29 Apr 2017 10:51 PM IST
विज्ञापन
Updated range rover will launch next year with new infotainment system
रेंज रोवर

नई तकनीकि व नए गुणों से संपन्न अपडेटेड लैंड रोवर की लोकप्रिय एसयूवी रेंज रोवर अगले साल तक बाजार में लॉन्च हो जाएगी। इस एसयूवी में जल्‍द ही बाजार में लॉन्च होने जा रही रेंज रोवर वेलार का इंफोटेनमेंट सिस्टम लगाया जा रहा है। हाल ही में इसके डेवलपमेंट टेस्टिंग के दौरान जो इंटीरियर नजर आया उसके खांचे से साफ पता चल रहा है कि इस गाड़ी के सेंटर कंसोल में ड्यूल टचस्क्रीन एरिया है जो कि पूरी तरह से वेलार से प्रेरित दिख रहा है। 

विज्ञापन


महिलाओं के लिए आ गई एक्टिवा 'आई', खूबियां जीत लेंगी दिल
विज्ञापन


वेलार की बात करें तो इसमें 10 इंच वाला टचस्क्रीन इसके टच प्रो डुओ इंफोटेनमेंट सिस्टम दिया गया है इसके प्रयोग से कार के कंसोल पर स्विचेस की कमी आई है। इसका दूसरा स्क्रीन मेन इंफोटेनमेंट सिस्‍टम के नीचे व गियर सेलेक्टर के ठीक आगे दिया गया है। इसके कंट्रोल सिस्‍टम में एयर कंडीशनिंग और टिरेन रिस्पांस भी शामिल हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


हालांकि इस हाईटेक डिजाइन फिलासफी में अभी तक यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि इसके स्क्रीन का डायमेंशन ऐसा ही रहेगा या फिर अलग रहेगा। लेकिन इसकी ऊंची कीमत को देखकर यह अंदाजा लगाया जा सकता है कि इसमें कंपनी एक बड़े स्क्रीन को जगह देगी। वेलार की ही तरह इसके टचस्क्रीन के प्रयोग को बढ़ाकर इसके क्लाइमेट कंट्रोल जैसे ढेर सारे कंट्रोल को डैशबोर्ड से रिमूव कर दिया गया है।  

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed