कितना है Mahindra XUV300 का माइलेज, Nexon, Ecosport और Brezza को कैसे देगी टक्कर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महिन्द्रा एंड महिन्द्रा 14 फरवरी यानी वैलेंटाइन डे वाले दिन अपनी सब-कॉम्पैक्ट एसयूवी एक्सयूवी 300 को लॉन्च करने वाली है। लॉन्चिंग से पहले ही एक्सयूवी 300 को लेकर रोजाना नई-नई जानकारियां सामने आ रही हैं। वहीं अब इस अपकमिंग एसयूवी की माइलेज को लेकर नई जानकारी सामने आई है।
पेट्रोल वैरियंट का 17 किमी प्रति लीटर का माइलेज
एआरएआई के डॉक्यूमेंट्स पर आधारित जानकारियों के मुताबिक एक्सयूवी 300 का पेट्रोल वैरियंट अधिकतम 17 किमी प्रति लीटर का माइलेज देगा। वहीं इसका डीजल वैरियंट 20 किमी प्रति लीटर का माइलेज देगा। एक्सयूवी 300 के पेट्रोल वैरियंट का माइलेज टाटा नेक्सन और फोर्ड इकोस्पोर्ट के बराबर है।
दूसरी डीजल कारों से कम है माइलेज
सबसे ज्यादा टॉर्क
वहीं महिन्द्रा एक्सयूवी 300 में इस सेगमेंट के इंजन में सबसे ज्यादा टॉर्क दिया गया है। एक्सयूवी 300 का टर्बोचार्ज्ड पेट्रोल इंजन 1.2 लीटर का है, जो 200 एनएम का टॉर्क देता है। जबकि इसका 1.5 लीटर वाला डीजल इंजन 300 एनएम का टॉर्क देता है। महिन्द्रा मराजो में वही 1.5 लीटर का डीजल इंजन दिया गया है। दोनों ही इंजन मैनुअल ट्रांसमिशन के साथ आएंगे। उम्मीद जताई जा रही है कि बाद में महिन्द्रा एक्सयूवी 300 में ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन भी दिया जाएगा।
कीमत 8 लाख से लेकर 12 लाख रुपए तक
महिन्द्रा की इस सब-कॉम्पैक्ट एसयूवी की कीमत 8 लाख से लेकर 12 लाख रुपए तक होगी। वहीं इसके W4, W6, W8 और W8 (O) तीन वैरियंट और 6 रंग पेश किए जाएंगे। एक्सयूवी 300 Ssangyong Tivoli के X100 प्लेटफॉर्म पर बेस्ड है। महिन्द्रा एक्सयूवी 300 में पहली बार इस सेगमेंट में सबसे बड़ा व्हीलबेस दिया गया है। इसके अलावा स्टैंडर्ड वैरियंट में भी एयरबैग्स, एबीएस, चारों पहियों में डिस्कब्रेक, क्रूज कंट्रोल, हिल होल्ड असिस्ट, स्पीड अलर्ट रिमाइंडर, पॉवर विंडो, एलईडी टेल लैंप्स जैसे फीचर दिए जाएंगे। वहीं इसके W8 (O) वैरियंट में फ्रंट पार्किंग सेंसर, 17 इंच डायमंड कट अलॉय व्हील्स, सनरूफ, डुअल जोन ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल, 8 इंच टच स्क्रीन के साथ 7 एयरबैग्स का फीचर होगा।
