फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Auto News ›   UM lohia motors reduces its bike price

जीएसटी से पहले यूएम ने अपनी बाइक्स की कीमतें घटाई

Thu, 22 Jun 2017 12:08 PM IST
amarujala.com- Presented by: अभिषेक मिश्रा
amarujala.com- Presented by: अभिषेक मिश्रा Updated Thu, 22 Jun 2017 12:08 PM IST
विज्ञापन
UM lohia motors reduces its bike price

यूएम लोहिया टू-व्हीलर ने अपनी बाइक्स की कीमत में 5,700 रुपये तक की कमी की है। कंपनी ने यह कदम जीएसटी के चलते उठाया है। कंपनी ने रेनेगेड स्पोर्ट्स एस की कीमत में 4,199 रुपये की कटौती की है और रेनेगेड कमांडो की कीमत में 5,684 रुपये की कमी की है। 

विज्ञापन


उल्लेखनीय है कि 1 जूलाई से जीएसटी लागू होने के बाद ज्यादातर राज्यों में दोपहिया पर लगने वाले टैक्स में कमी आएगी। यूएम रेनेगेड स्पोर्ट्स एस की इस वक्त पुणे में एक्स शोरूम कीमत 1,78,518 रुपये है, जबकि कमांडो की एक्स शोरूम कीमत 1,84,397 रुपये है। 
विज्ञापन


यूएम अमेरिका की दोपहिया निर्माता कंपनी है और भारत में यह लोहिया ऑटो के साथ मिलकर अपनी बाइक्स बनाती है। कंपनी के सीईओ राजीव मिश्रा ने बताया कि हम ग्राहकों को ऑथेंटिक और प्योर मोटरसाइकिल देना चाहते हैं। हम चाहते हैं कि जीएसटी लागू होने से पहले कंपनी के फायदे को बढ़ा लिया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


जीएसटी लागू होने के बाद ज्यादातर टू व्हीलर पर 28 फीसदी टैक्स लगेगा, जो पहले के मुकाबले कम है। पहले बाइक्स पर लगभग 30 फीसदी टैक्स लगता था। नये टैक्स प्लान के बाद 350 सीसी के ऊपर की बाइक्स पर अतिरिक्त 3 फीसदी सेस लगेगा। इससे पहले बजाज ऑटो और रॉयल इनफिल्ड ने भी अपनी बाइक्स की कीमत कम की।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed