फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Auto News ›   two wheeler manufacturers in india to cut production by 20 to 35 per cent in November 2021 compared to October 2021 says report

महंगाई की मार: टू-व्हीलर निर्माता कम बनाएंगे वाहन, नवंबर 2021 में उत्पादन में 35 फीसदी की करेंगे कटौती

Wed, 24 Nov 2021 02:48 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमर शर्मा Updated Wed, 24 Nov 2021 02:48 PM IST
सार

दोपहिया वाहन निर्माताओं को अक्तूबर 2021 की तुलना में नवंबर के महीने में उत्पादन में 20 से 35 प्रतिशत की कटौती की आशंका है। त्योहारी सीजन बाजार में उत्साह लाने में नाकाम रहा क्योंकि मांग कमजोर थी।

विज्ञापन
two wheeler manufacturers in india to cut production by 20 to 35 per cent in November 2021 compared to October 2021 says report
Bike Manufacturing Plant - फोटो : PTI

विस्तार

दोपहिया वाहन निर्माताओं को अक्तूबर 2021 की तुलना में नवंबर के महीने में उत्पादन में 20 से 35 प्रतिशत की कटौती की आशंका है। त्योहारी सीजन बाजार में उत्साह लाने में नाकाम रहा क्योंकि मांग कमजोर थी। अब डीलरशिप के पास बिनी बिकी हुई काफी बड़ी इन्वेंट्री बची है। जिसकी वजह से निर्माताओं को अपने उत्पादन को कम करने के लिए मजबूर होना पड़ा है।
विज्ञापन


नवंबर महीने के लिए उद्योग का उत्पादन 2012 के बाद से सबसे कम होने का अनुमान है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक कुल उत्पादन घटकर 1.35 से 1.40 मिलियन यूनिट्स रह सकता है। दिसंबर में स्थिति जारी रह सकती है, जिससे वित्त वर्ष 2022 में टू-व्हीलर मार्केट सिकुड़ जाएगा।
विज्ञापन


फेस्टिव सीजन में कमजोर रही मांग
त्योहारी सीजन के दौरान हीरो मोटोकॉर्प ने बिक्री में दो अंकों की कम गिरावट दर्ज की। हालांकि, कंपनी को उम्मीद है कि आगामी शादी के सीजन के दौरान मांग में तेजी आएगी। हीरो मोटोकॉर्प के प्रवक्ता ने कहा कि कंपनी ने सितंबर के मुकाबले अक्तूबर में डिलीवरी में क्रमिक बढ़ोतरी देखी है। त्योहारी सीजन का पहला चरण जहां धीमा था, वहीं दूसरे चरण में मांग में तेजी देखी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


रिपोर्ट के अनुसार, टीवीएस मोटर के प्रवक्ता ने कहा कि फेस्टिव सीजन के दौरान दोपहिया वाहनों की मांग में नरमी रही। प्रवक्ता ने कहा कि पिछले दो वर्षों में कीमतों में 40 प्रतिशत से ज्यादा की बढ़ोतरी ने ग्रामीण और शहरी भारत में कई संभावित ग्राहकों के खरीदारी के फैसले पर असर डाला है। 

ग्राहकों की चेतावनी का संकेत
रिपोर्ट के मुताबिक होंडा मोटरसाइकिल एंड स्कूटर इंडिया और बजाज ऑटो ने टिप्पणी मांगने वाले ईमेल का जवाब नहीं दिया। रेटिंग फर्म ICRA ने कहा कि सुस्त बिक्री और डीलरशिप पर हाई इन्वेंट्री को देखते हुए, वित्त वर्ष 22 के बाकी हिस्सों में थोक मात्रा में मामूली सुधार हो सकता है।

ऐसी आशंका है कि वित्त वर्ष 2022 में बाजार में 1 से 4 प्रतिशत की गिरावट आ सकती है। क्योंकि उद्योग के लिए हाल के वर्षों में सबसे खराब त्योहारी साल रहा है, जो डिमांड पिरामिड के निचले हिस्से में उपभोक्ता की चेतावनी का संकेत देता है।


वर्ष के दौरान कीमतों में बढ़ोतरी और पेट्रोल की रिकॉर्ड कीमतों ने उपभोक्ताओं को डीलरशिप से दूर रखा है। संभवत: कृषि क्षेत्र में नरमी के कारण, ग्रामीण मांग शहरी क्षेत्र से पिछड़ गई है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed