फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Auto News ›   Two wheeler companies are increasing their production in view of increasing demand after lockdown

बाजार में बढ़ी दो-पहिया वाहनों की मांग, कंपनियों के कारखानों में वापस लौटी रौनक

Wed, 22 Jul 2020 06:42 PM IST
श्रीधर मिश्रा ऑटो डेस्क, अमर उजाला
ऑटो डेस्क, अमर उजाला Published by: श्रीधर मिश्रा Updated Wed, 22 Jul 2020 06:42 PM IST
विज्ञापन
Two wheeler companies are increasing their production in view of increasing demand after lockdown
Bike Manufacturing Plant - फोटो : Social Media

कोरोना के झटके से अब ऑटो सेक्टर तेजी से उबरने लगा है। जून महीने में देशभर में 9 लाख से ज्यादा वाहनों की बिक्री हुई। इस कड़ी में अब वाहन कंपनियां वापस से अपने प्रोडक्शन को बढ़ाने लगी हैं। बात करें दोपहिया वाहन सेगमेंट की तो लॉकडाउन के बाद बढ़ती मांग को देखते हुए टू-व्हीलर कंपनियां अपने कारखानों में दोपहिया वाहनों के प्रोडक्शन की रफ्तार बढ़ा रही हैं। मिली जानकारी के मुताबिक हीरो मोटोकॉर्प अपने प्रोडक्शन को 6,50,000 से बढ़ा कर 7,00,000 यूनिट तक करेगी। 

विज्ञापन


दरअसल बढ़ती मांग और आगामी फेस्टिव सीजन को देखते हुए हीरो अपने कारखानों में वाहनों को बनाने की रफ्तार बढ़ा रही है। उम्मीद की जा रही है कि जुलाई महीने में कंपनी प्रोडक्शन के मामले में कोरोना से पहले के हालत में वापस आ जाएगी। हालांकि, चेन्नई में लॉकडाउन के बीच मजदूरों की कमी और बढ़ते संक्रमण का खतरा कंपनी के लिए एक बड़ी चुनौती है। कोरोना से पहले हीरो एक महीने में अपने प्रोडक्शन यूनिट्स में 4,50,000 से 5,00,000 यूनिट्स हर महीने बना रही थी। कंपनी के पास अभी 2,00,000 वाहनों की इन्वेंटरी जो कि पहले के मुकाबले कम है। बता दें कि इससे पहले कंपनी ने सितंबर 2018 और अक्टूर 2018 में 7,00,000 से ज्यादा वाहनों को अपने कारखानों में बनाया था। 
विज्ञापन


बजाज ऑटो भी अपना प्रोडक्शन बढ़ाने की तैयारी कर रही है। माना जा रहा है कि अगस्त महीने में कंपनी 3,20,000 यूनिट्स से बढ़कर 3,50,000 यूनिट्स का प्रोडक्शन करेगी। हालांकि, बजाज ऑटो के सामने सबसे बड़ी चुनौती उसके औरंगाबाद कारखाने में प्रोडक्शन को बढ़ाने की है, जहां कोरोना से कई कर्मचारी संक्रमित हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन



बता दें कि जून 2020 में कुल 10,13,431 टू-व्हीलर्स की बिक्री हुई। जबकि, जून 2019 में 16,49,477 टू-व्हीलर्स की बिक्री हुई थी। जून 2019 के मुकाबले जून 2020 में 38.6 फीसदी दो पहिया वाहनों की बिक्री घटी है। हालांकि, इस दौरान कुछ ऐसी भी कंपनियां हैं जिनकी बाजार में हिस्सेदारी बढ़ी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed