{"_id":"5cf135edbdec22074c263bca","slug":"tvs-will-launch-bluetooth-enabled-console-feature-in-tvs-apache-4v-bikes-in-india","type":"story","status":"publish","title_hn":"ब्लूटूथ फीचर के साथ आएंगी TVS की बाइक्स, मिलेंगे पार्किंग लोकेशन जैसे खास फीचर","category":{"title":"Auto News","title_hn":"ऑटो न्यूज़","slug":"auto-news"}}
ब्लूटूथ फीचर के साथ आएंगी TVS की बाइक्स, मिलेंगे पार्किंग लोकेशन जैसे खास फीचर
Fri, 31 May 2019 07:40 PM IST
Harendra Chaudhary
ऑटो डेस्क, अमर उजाला
ऑटो डेस्क, अमर उजाला
Published by: Harendra Chaudhary
Updated Fri, 31 May 2019 07:40 PM IST
विज्ञापन
TVS Apache RR310
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जल्द ही भारतीय बाइकों में कई नए बदलाव दिखेंगे। बाइक कंपनियां अपनी अपकमिंग बाइक्स में तमाम ऐसे फीचर्स लाने वाली हैं, जो केवल भी तक हाई एंड बाइक्स में ही आते थे। टीवीएस कंपनी अपनी अपकमिंग बाइक में ब्लूटूथ फीचर देने जा रही है।
विज्ञापन
खबरों के मुताबिक TVS Apache 4V में ब्लूटूथ अनेबल कंसोल मिलेंगे। TVS Apache 4V भारतीय टू-व्हीलर इंडस्ट्री में सबसे ज्यादा बिकने वाली बाइक है। इससे पहले कंपनी TVS NTorq scooter में ये फीचर दे चुकी है। होंडा और यामाहा भी ऐसे ही कुछ फीचर देने की तैयारी कर रही हैं।
विज्ञापन
अगर बाइक के कंसोल के लुक की बात करें, तो मौजूदा कंसोल के मुकाबले लुक में ज्यादा अंतर नहीं होगा। केवल फॉन्ट और फॉन्ट साइज को अंतर होगा। अपाचे तीन इंजन आप्शंस में आती है। इसमें 310 सीसी वर्जन सबसे आखिर में आया है। चूंकि हायर सीसी वर्जन को हाल ही में अपडेट किया गया है, इसलिए संभव है कि इसमें फिलहाल ये फीचर नहीं आए।
विज्ञापन
टीवीएस की बाइक्स में SmartXonnect कनेक्टेड टेक्नोलॉजी को TVS NTorq 125 से लिया गया है। टीवीएस अपाचे कंसोल को आपके स्मार्टफोन से कनेक्ट किया जा सकता है। इसके लिए स्मार्टफोन में TVS NTORQ SmartXonnect App इंस्टाल करनी होगी।
कनेक्ट होने के बाद इसमें नेविगेशन असिस्ट, मिस्ड कॉल अलर्ट, कॉलर आईडी, इऩकमिंग काल्स, एसएमएस ऑटो रिप्लाई, फोन बैटरी, सिग्नल स्टेटस, पार्किंग लोकेशन स्टेटस और राड्स से जुड़े आंकड़ें एक्सेस कर सकेंगे।
फिलहाल अपाचे बाइक्स 160सीसी, 200सीसी और 310सीसी में आती हैं। 160सीसी की बाइक 8000 आरपीएम पर 16.5 पीएस की पावर और 6500 आरपीएम पर 14.8 एनएम का टॉर्क देती है। 200सीसी की बाइक 8500 आरपीएम पर 20.5 पीएस की पावर और 7000 आरपीएम पर 18.1 एनएम का टॉर्क देती है। जबकि 310सीसी वाली बाइक 9700 आरपीएम पर 34 पीएस की पावर और 7700 आरपीएम पर 27.3 एनएम का टॉर्क देती है।