फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Auto News ›   2021 tvs star city plus teaser image released tvs star city plus price 2021 model tvs star city plus special edition 2021 tvs bikes new model 2021 tvs bikes in india 2021

TVS Star City Plus Teaser: नए अवतार में आ रही है सस्ती बाइक, ज्यादा माइलेज के साथ मिलेंगे बेहतरीन फीचर्स

Thu, 25 Feb 2021 08:08 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमर शर्मा Updated Thu, 25 Feb 2021 08:08 PM IST
सार

टीवीएस ने कुछ समय पहले बीएस-6 ईंधन उत्सर्जन मानकों के साथ स्टार सिटी प्लस को लॉन्च किया था। कंपनी ने अब 2021 मॉडल की तस्वीर जारी की है, जो नए रंगों और फ्रंट डिस्क ब्रेक ऑप्शन के साथ बाइक का स्पेशल एडिशन हो सकता है। 

विज्ञापन
2021 tvs star city plus teaser image released tvs star city plus price 2021 model tvs star city plus special edition 2021 tvs bikes new model 2021 tvs bikes in india 2021
TVS Star City Plus 2021 - फोटो : TVS

विस्तार

देश की तीसरी सबसे बड़ी दोपहिया वाहन बनाने वाली ऑटोमोबाइल कंपनी TVS Motors (टीवीएस मोटर्स) अपनी सस्ती बाइक Star City Plus (स्टार सिटी प्लस) को नए अवतार में लॉन्च करने की तैयारी में है। कंपनी ने सोशल मीडिया में 2021 TVS Star City Plus मोटरसाइकिल की एक टीजर तस्वीर जारी की है। जानिए इसमें क्या नया है। 
विज्ञापन

टीवीएस ने कुछ समय पहले बीएस-6 ईंधन उत्सर्जन मानकों के साथ स्टार सिटी प्लस को लॉन्च किया था। उस समय इस बाइक में कुछ एक्सट्रा फीचर्स दिए गए थे। कंपनी ने पहली बार इस सेगमेंट की बाइक में एलईडी हेडलाइट दी थीं। कंपनी ने अब 2021 मॉडल की तस्वीर जारी की है, जो नए रंगों और फ्रंट डिस्क ब्रेक ऑप्शन के साथ बाइक का स्पेशल एडिशन हो सकता है। कंपनी आनेवाले हफ्तों में इसे आधिकारिक रूप से लॉन्च कर सकती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

बीएस-6 स्टार सिटी प्लस के पिछले मॉडल में सेगमेंट-फर्स्ट फुल-एलईडी हेडलाइट दी गई थी। इसके साथ ही इसके फ्रंट डिजाइन में भी बदलाव देखने को मिले थे। इसके अलावा बाइक में एक यूएसबी मोबाइल-चार्जिंग पोर्ट (सेमी-डिजिटल इंस्ट्रूमेंट कंसोल के बगल में) और एक डुअल-टोन सीट जैसे फीचर्स के साथ पेश किया गया है। स्टार सिटी प्लस के नए स्पेशल एडिशन में इन फीचर्स को भी शामिल किए जाने की उम्मीद है। 
विज्ञापन

कंपनी ने फिलहाल जो टीजर तस्वीर जारी की है उसके साथ एक संदेश लिखा है, ''हमारे पास आपके लिए एक सरप्राइज है।" इससे स्पष्ट है कि कंपनी अपनी इस आने वाली बाइक में कुछ नए फीचर्स और टेक्नोलॉजी को भी शामिल कर सकती है। इसके अलावा सीट को थोड़ा और मोटर और आरामदायक बनाया जा सकता है। 

इंजन
2021 टीवीएस स्टार सिटी प्लस बाइक के इंजन के बारे में कोई जानकारी सामने नहीं आई है। रिपोर्ट्स के मुताबिक इसमें कोई खास बदलाव किए जाने की उम्मीद नहीं है। नई बाइक में पिछले मॉडल की तरह ही 110cc एयर-कूल्ड फ्यूल इंजेक्टेड इंजन मिल सकता है। यह इंजन 7,350rpm पर 8.19 PS का पावर और 4,500rpm पर 8.7 Nm का टॉर्क जेनरेट करता है। इसमें पहले की तरह ही 4-स्पीड गियरबॉक्स मिल सकता है। 

बढ़ सकता है माइलेज
टीवीएस अपनी इस बाइक को नए रंगों के साथ बाजार में पेश कर सकती है। इसके अलावा बाइक में कंपनी का Intelli-Go टेक्नोलॉजी भी इस्तेमाल किया जा सकता है, जिसे हाल ही में ज्यूपिटर स्कूटर में दिया गया था। इस टेक्नोलॉजी से बाइक की माइलेज बढ़ सकती है। इस टेक्नोलॉजी की खास बात यह है कि जब ट्रैफिक के दौरान चालक बाइक को रोकता है तो इसका इंजन ऑटोमेटिक तरीके से बंद हो जाता है और आप जैसे ही क्लच छोड़ते हैं बाइक खुद ही स्टार्ट हो जाती है। इससे ईंधन की काफी बचत होती है। 

कीमत और मुकाबला
टीवीएस स्टार सिटी प्लस बाइक की इस समय एक्स-शोरूम कीमत 65,865 रुपये है। बाइक का नया स्पेशल एडिशन की कीमत रेगुलर मॉडल की तुलना में करीब 3,000 रुपये तक ज्यादा हो सकती है। भारतीय बाजार में लॉन्चिगं के बाद 2021 TVS Star City Plus का मुकाबला Bajaj Platina 110 H-Gear (बजाज प्लेटिना 110 एच-गियर), Honda Livo (होंडा लिवो) और Hero Passion Pro (हीरो पैशन प्रो) जैसी बाइक से होगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed