महंगी हो गई TVS की नई Apache RTR 160 4V, कोरोना काल में कंपनी ने बढ़ाई कीमत
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
परफॉर्मेंस
TVS Apache RTR 160 4V में BS6 कंप्लाइंट वाला 159.7cc सिंगल-सिलिंडर, 4-स्ट्रोक, 4-वाल्व, ऑयल-कूल्ड SI इंजन दिया है। इसका इंजन 8250 आरपीएम पर 16.02 PS की पावर और 7250 आरपीएम पर 14.12Nm का टॉर्क जनरेट करता है। इसका इंजन 5-स्पीड गियरबॉक्स से लैस है।
सस्पेंशन
TVS Apache RTR 160 4V के फ्रंट में टेलिस्कोपिक फॉर्क्स सस्पेंशन दिया है। वहीं, इसके रियर में मोनोशॉक सस्पेंशन दिया है।
ब्रेकिंग
ब्रेकिंग फीचर्स की बात करें तो TVS Apache RTR 160 4V ABS के फ्रंट में 270 मिलीमीटर का पेटल डिस्क ब्रेक दिया गया है। वहीं, इसके रियर में 200 मिलीमीटर का डिस्क ब्रेक दिया गया है।
डायमेंशन
TVS Apache RTR 160 4V की लंबाई 1050 मिलीमीटर, ऊंचाई 2035 मिलीमीटर और ऊंचाई 790 मिलीमीटर है। वहीं, इसका ग्राउंड क्लियरेंस 180 मिलीमीटर है जबकि, इसका व्हीलबेस 1357 मिलीमीटर है।
TVS Apache RTR 160 4V की कीमतों के बढ़ने के बाद अब यह देखना है कि इस मोटरसाइकिल की बिक्री पर इन बढ़ी कीमतों का क्या असर पड़ेगा।