फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Auto News ›   TVS Motor sold 24% more two-wheelers in October 2020

त्योहारी सीजन में TVS Motor का धमाका, अक्तूबर महीने में 24% ज्यादा हुई दोपहिया वाहनों की बिक्री

Mon, 02 Nov 2020 02:51 PM IST
श्रीधर मिश्रा ऑटो डेस्क, अमर उजाला
ऑटो डेस्क, अमर उजाला Published by: श्रीधर मिश्रा Updated Mon, 02 Nov 2020 02:51 PM IST
विज्ञापन
TVS Motor sold 24% more two-wheelers in October 2020
TVS Star City Plus - फोटो : TVS
TVS Motor Company (टीवीएस मोटर कंपनी) ने अक्तूबर 2020 की सेल्स रिपोर्ट जारी कर दी है। इस त्योहारी सीजन कंपनी के वाहनों की बिक्री में शानदार बढ़त दर्ज की गई है। अक्तूबर 2020 में टीवीएस ने कुल 394,724 यूनिट्स की बिक्री की। इसकी तुलना अगर अक्तूबर 2019 से की जाए, तो पिछले साल इस महीने कंपनी ने कुल 323,368 यूनिट्स की बिक्री की थी। यानी अक्तूबर 2019 की तुलना में इस अक्तूबर टीवीएस मोटर कंपनी की बिक्री में 14 फीसदी की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। 
विज्ञापन

 

दोपहिया वाहनों की बढ़ी बिक्री

शेयर बाजारों को भेजी सूचना में टीवीएस मोटर कंपनी ने कहा है कि अक्तूबर 2020 में उसके दोपहिया वाहनों के कुल 382,121 यूनिट्स की बिक्री की। जबकि, अक्तूबर 2019 में कंपनी ने दोपहिया वाहनों के कुल 308,161 यूनिट्स की बिक्री की थी। पिछले साल की तुलना में कंपनी के 24 फीसदी ज्यादा दोपहिया वाहन बिके हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

भारत में 19 फीसदी बढ़ी दोपहिया वाहनों बिक्री

घरेलू बाजार की बात करें तो अक्तूबर 2020 में कंपनी ने अपने दोपहनिया वाहनों के कुल 301,380 यूनिट्स की बिक्री की। जबकि, अक्तूबर  2019 में कंपनी ने दोपहिया वाहनों के कुल 252,684 यूनिट्स की बिक्री की थी। पिछले साल की तुलना में इस अक्तूबर भारतीय बाजार में टीवीएस के दोपहिया वाहनों की मांग 19 फीसदी की बढ़त दर्ज की गई। 

विज्ञापन

मोटरसाइकिलों की बढ़ी बिक्री 

मोटरसाइकिल सेगमेंट की बात करें तो अक्तूबर 2020 में टीवीएस ने कुल 173,263 यूनिट्स की बिक्री की। जबकि, अक्तूबर 2019 में कंपनी ने कुल 125,660 यूनिट्स की बिक्री की थी। यानी अक्तूबर 2019 के मुकाबले इस अक्तूबर टीवीएस के मोटरसाइकिलों की बिक्री 38 फीसदी बढ़ी है। 

स्कूटरों की बढ़ी बिक्री 

स्कूटर सेगमेंट में इस अक्तूबर कंपनी की बिक्री 5 फीसदी बढ़ी है। अक्तूबर 2020 में टीवीएस के कुल 127,138 स्कूटरों की बिक्री हुई थी। जबकि, अक्तूबर 2019 में कंपनी के कुल 121,437 स्कूटरों की बिक्री हुई थी। 

33 फीसदी बढ़ा निर्यात

एक्सपोर्ट की बात करें तो अक्तूबर 2020 में टीवीएस ने कुल 92,520 इकाईयों की भारत से बाहर बिक्री की। जबकि, अक्तूबर 2019 में कंपनी ने 69,339 वाहनों का निर्यात किया था। पिछले साल की तुलना में कंपनी के निर्यात में 33 फीसदी की बढ़त आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed