फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Auto News ›   TVS Motor launches TVS Scooty Pep+ matte edition in two colour options

TVS Scooty Pep Plus ने पूरे किये 25 साल, कंपनी ने पेश किया स्पेशल एडिशन

Sun, 29 Sep 2019 02:13 PM IST
Bani Kalra ऑटो डेस्क, अमर उजाला
ऑटो डेस्क, अमर उजाला Published by: Bani Kalra Updated Sun, 29 Sep 2019 02:13 PM IST
विज्ञापन
TVS Motor launches TVS Scooty Pep+ matte edition in two colour options
TVS Scooty Pep Plus matte edition - फोटो : Amar Ujala

टीवीएस स्कूटी पेप प्लस ने भारत में अपने 25 साल पूरे कर लिए हैं। Scooty Pep अपने आप में एक बड़ा ब्रांड है। यह खासतौर पर लड़कियों के लिए है।  25 साल पूरे होने की खुशी में टीवीएस ने स्कूटी पेप प्लस को नए मैट एडीशन में लॉन्च कर दिया है। आइये जानते हैं इस वर्जन की कीमत और फीचर्स के बारे में...

विज्ञापन

आक्रामक कीमत

टीवीएस स्कूटी पेप प्लस को दो नए शानदार रंगों- कोरल मैट और एक्वा मैट में पेश किया गया है। इसके अलावा इसमें 3डी एम्ब्लेम, नए ग्राफिक्स और प्रीमियम टेक्सचर्ड सीट जैसे फीचर्स भी देखने को मिलते हैं।  इसे लड़कियों की जरूरत को ध्यान में रखते हुए बनाया है इसलिए इसमें ज्यादा आराम और स्पेस दिया गया है।  स्कूटी पेप प्लस मैटे एडिशन की कीमत 44,764 रुपये (एक्स शोरूम दिल्ली) है, जो कि स्टैंडर्ड वर्जन के मुकाबले 1500 रुपये ज्यादा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

किफायती इंजन

टीवीएस स्कूटी पेप प्लस इस नए एडिशन में कोई मैकेनिकल बदलाव नहीं किए गए हैं।  इंजन की बात करें तो इसमें 87.8 सीसी, एयर-कूल्ड, सिंगल-सिलेंडर ईको थ्रस्ट इंजन दिया गया है जो 4.8 बीएचपी की पावर और 5.8 एनएम का टॉर्क जनरेट करता है। स्कूटर में एक टेलिस्कॉपिक और रियर में एक सिंगल शॉक एब्जॉर्बर दिया गया है। इसके अलावा बेहतर ब्रेकिंग के लिए ड्रम ब्रेक और CBS दिया है। एंट्री-लेवल स्कूटर सेगमेंट में टीवीएस स्कूटी एक गेम चेंजर है, साथ ही यह देश का सबसे ज्यादा बिकने वाला स्कूटर भीं रहा है। इसकी आक्रामक कीमत, फीचर्स और आरामदायक राइड इसके प्लस पॉइंट्स हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed