फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Auto News ›   TVS Motor launches TVS Racing Performance Gear at MotoSoul 2019

TVS Motor ने MotoSoul 2019 में लॉन्च किये रेसिंग परफॉर्मेंस गियर, जानें कहां से खरीद सकते हैं

Wed, 23 Oct 2019 10:02 AM IST
Bani Kalra ऑटो डेस्क, अमर उजाला
ऑटो डेस्क, अमर उजाला Published by: Bani Kalra Updated Wed, 23 Oct 2019 10:02 AM IST
विज्ञापन
TVS Motor launches TVS Racing Performance Gear at MotoSoul 2019
TVS Racing Performance Gear at MotoSoul 2019 - फोटो : tvs motor

देश की की बड़ी टू-व्हीलर्स निर्माता कंपनी TVS Motor ने बाइकर्स की सेफ्टी के लिए अपने पहले सालाना प्रोग्राम MotoSoul 2019 में TVS Racing Performance Gear लॉन्च किये। इन राडिंग गियर्स में प्रीमियम क्वालिटी के साथ स्टाइलिश नया अर्बन डिजाइन है।  दो दिनों तक चले MotoSoul 2019 में 2500 से अधिक लोगों ने हिस्सा लिया। अपाचे ओनर्स ग्रुप और दुनिया भर के राइडिंग प्रेमियों की मौजूदगी के साथ यह टीवीएस रेसिंग परफोर्मेन्स गियर के लॉन्च के लिए उत्कृष्ट मंच है। मोटोसोल एक सालाना कार्यक्रम होगा, मोटोसोल 2019 इसका पहला संस्करण है।

विज्ञापन

 

टीवीएस रेसिंग परफोर्मेन्स गियर दो श्रेणियों में उपलब्ध होगा

राइडिंग गियरः  हेलमेट, राइडिंग जैकेट, राइडिंग पैंट्स, राइडिंग ग्लव्स, राइडिंग बूट्स
अरबन/कैजु़अल वियरः टी-शर्ट, अरबन जैकेट्स, अरबन पैंट्स, रेन वियर, कैजु़अल बूट्स, बैग पैक और सन-ग्लास

टीवीएस रेसिंग परफोर्मेन्स गियर देश भर में चुनिंदा टीवीएस मोटर डीलरशिप्स पर तथा ऑलाइन पर उपलब्ध होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

युवाओं में रेसिंग के प्रति बढ़ता जोश

इस मौके पर सुदर्शन वेनु- संयुक्त प्रबंध निदेशक, टीवीएस मोटर कंपनी ने कहा, ‘‘टीवीएस रेसिंग 1982 से अपने रेसिंग डीएनए के अनुरूप युवाओं में रेसिंग के प्रति जोश को बढ़ावा दे रहा है। टीवीएस रेसिंग से प्रेरित ब्राण्ड जैसे टीवीएस अपाचे सीरीज एवं टीवीएस एनटीओआरक्यू 125 युवाओं और रेसिंग प्रेमियों की पहली पसंद बन गए हैं। रेसिंग प्रेमियों की संख्या न केवल भारत में बल्कि दुनिया भर में तेज़ी से बढ़ रही है और पहले मोटोसोल में इनकी बड़ी संख्या हिस्सा ले रही है। टीवीएस रेसिंग परफोर्मेन्स गियर का लॉन्च युवा राइडरों को जिम्मेदारी से वाहन चलाने के लिए प्रेरित करेगा। अर्बन वियर रेंज शहरी युवा उपभोक्ताओं की जरूरतों को पूरा करती है। इससे रेसिंग प्रेमियों और युवाओं में ब्राण्ड के प्रति रूझान बढ़ेगा। रेसिंग डीएनए के साथ तीन दशकों की यात्रा  पूरी करना अपने आप में एक उल्लेखनीय उपलब्धि है।’’

विज्ञापन

क्यों जरूरी है राइडिंग गियर

टू-व्हीलर चलाते हैं अगर राइडिंग गियर पहना हो तो दुर्घटना में लगने वाली चोटों से काफी हद तक बचाव होता है। हेलमेट, राइडिंग जैकेट, राइडिंग पैंट्स, राइडिंग ग्लव्स और राइडिंग बूट्स सेफ्टी के लिहाज से काफी अच्छे होते हैं इसलिए सुपरबाइक, या हैवी इंजन वाली राइड करने से पहले राइडिंग गियर पहनने की सलाह दी जाती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed