सितंबर महीने में बढ़ी TVS के वाहनों की मांग, भारतीय बाजार में चार फीसदी ज्यादा बिके वाहन
TVS Motor Company (टीवीएस मोटर कंपनी) ने सितंबर 2020 की सेल्स रिपोर्ट जारी कर दी है। कंपनी ने सितंबर 2020 में कुल 327,692 यूनिट्स की बिक्री की। इसकी तुलना अगर सितंबर 2019 से की जाए, तो पिछले साल इस महीने कंपनी ने कुल 315,796 यूनिट्स की बिक्री की थी। यानी पिछले साल की तुलना में इस साल सितंबर महीने में टीवीएस मोटर कंपनी की बिक्री में चार फीसदी की बढ़ोतरी दर्ज की गई है।
अगर महीने दर महीने की सेल्स रिपोर्ट की बात करें तो अगस्त महीने में टीवीएस के 287,398 यूनिट्स की बिक्री हुई थी। यानी अगस्त 2020 के मुकाबले सितंबर 2020 में कंपनी की बिक्री में 14 फीसदी की बढ़त दर्ज की गई है।
दोपहिया वाहनों की बढ़ी बिक्री
शेयर बाजारों को भेजी सूचना में टीवीएस मोटर कंपनी ने कहा है कि सितंबर 2020 में उसके दोपहिया वाहनों के कुल 313,332 यूनिट्स की बिक्री की। जबकि, सितंबर 2019 में कंपनी ने दोपहिया वाहनों के कुल 300,793 यूनिट्स की बिक्री की थी।
भारतीय बाजार में घटी दोपहिया वाहनों बिक्री
घरेलू बाजार की बात करें तो सितंबर 2020 में कंपनी ने अपने दोपहनिया वाहनों के कुल 313,332 यूनिट्स की बिक्री की। जबकि, सितंबर 2019 में कंपनी ने दोपहिया वाहनों के कुल 300,793 यूनिट्स की बिक्री की थी। पिछले साल की तुलना में इस सितंबर भारतीय बाजार में कंपनी के दोपहिया वाहनों की मांग 0.53 फीसदी घटी है।