फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Auto News ›   TVS Motor Company increases tvs jupiter bs6 price 2020 tvs jupiter bs6 all colours

TVS Jupiter BS6 स्कूटर की कीमत में हुआ इजाफा, जानें कितनी हुई महंगी

Sun, 26 Jul 2020 09:05 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमर शर्मा Updated Sun, 26 Jul 2020 09:05 PM IST
सार

  • TVS Jupiter BS6 मॉडल लॉन्च होने के बाद इसकी कीमत में दूसरी बार इजाफा किया गया है।
  • इससे पहले इस स्कूटर के दाम में जून में भी बढ़े था। जूपिटर स्कूटर तीन वेरिएंट में उपलब्ध है।

विज्ञापन
TVS Motor Company increases tvs jupiter bs6 price 2020 tvs jupiter bs6 all colours
TVS Jupiter - फोटो : For Representation Only

विस्तार

TVS Motor Company (टीवीएस मोटर कंपनी) ने अपने लोकप्रिय 110 सीसी स्कूटर Jupiter (जूपिटर) की कीमत में एकबार फिर इजाफा किया हैं। कंपनी ने BS6 TVS Jupiter स्कूटर की कीमत 1,040 रुपये बढ़ा दी है। जिसके बाद अब स्कूटर की शुरूआती एक्स-शोरूम कीमत 63,102 रुपये हो गई है। मिड-स्पेक वेरिएंट Jupiter ZX BS6 की एक्स-शोरूम कीमत 65,102 रुपये हो गई है और टॉप वेरिएंट Jupiter Classic BS6 की एक्स-शोरूम कीमत 69,602 रुपये हो गई है। टीवीएस ने पिछले महीने जून में ही TVS जूपिटर रेन्ज की कीमतों में 651 रुपये तक का इजाफा किया था। 
विज्ञापन

जून की तुलना में इस महीने जूपिटर के कीमत में हुई बढ़ोतरी करीब दोगुना हुई है। ऐसी आशंका जताई जा रही है कि BS6 अपडेट और महामारी की वजह से उत्पादन का खर्च बढ़ गया है, इस वजह से TVS Jupiter BS6 की कीमत बढ़ाई गई है। हाल के महीनों में टीवीएस के अलावा अन्य ऑटोमोबाइल कंपनियों ने भी अपने दोपहिया वाहनों की कीमत में इजाफा किया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

फीचर्स
कीमत बढ़ाए जाने के अलावा जूपिटर स्कूटर पर कोई बदलाव नहीं हुआ है। टीवीएस जुपिटर में एलईडी हेडलैम्प, 21 लीटर के अंडर सीट स्टोरेज, मालफंक्शन इंडिकेटर लैम्प (MIL), मोबाइल चार्जर, सेमी-डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, फ्रंट यूटिलिटी बॉक्स, 3डी एम्बेल्ड लोगो, 3-स्टेप स्टेप एडजस्टेबल रियर शॉक एब्जॉर्बर, पिलीयन बैकरेस्ट, ड्यूल-टोन सीट, विंडशील्ड और ग्रैब रेल जैसे कई फीचर्स मिलते हैं। 
विज्ञापन

इंजन 
TVS Jupiter स्कूटर में 110cc, सिंगल-सिलिंडर, एयर-कूल्ड इंजन मिलता है। यह इंजन 7000 rpm पर 7.3hp का पावर और 5500 rpm पर 8.4 Nm टॉर्क जेनरेट करता है। इस इंजन में CVT ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन दिया गया है। जूपिटर के इंजन में TVS का ET-Fi (इको थ्रस्ट फ्यूल इंजेक्शन) सिस्टम दिया गया है। कंपनी के मुताबिक पुराने मॉडल की तुलना में जूपिटर BS6 में 15 फीसदी ज्यादा माइलेज मिलता है। 

कलर ऑप्शन
TVS Jupiter का स्टैंडर्ड वैरिएंट 8 कलर ऑप्शन में उपलब्ध है। इसमें मैट ब्लू, मिस्टिक गोल्ड, टाइटेनियम ग्रे, मैट सिल्वर, मिडनाइट ब्लैक, ज्वालामुखी रेड, प्रिस्टिन व्हाइट और वॉलनट ब्राउन रंग उपलब्ध है। जूपिटर का उच्च ZX ट्रिम में स्टारलाईट ब्लू और रॉयल वाइन का विकल्प भी मिलता है, जबकि टॉप-एंड क्लासिक वेरिएंट इंडीब्ल्यू, ऑटम ब्राउन और सनलिट आइवरी रंगों में उपलब्ध है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed