फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Auto News ›   TVS launched new Ntorq 125 scooter with smart features

स्मार्ट फीचर्स के साथ लॉन्च हुआ TVS Ntorq 125 स्कूटर, जानिए कीमत

Tue, 06 Feb 2018 04:30 PM IST
ऑटो डेस्क, अमर उजाला
ऑटो डेस्क, अमर उजाला Updated Tue, 06 Feb 2018 04:30 PM IST
विज्ञापन
TVS launched new Ntorq 125 scooter with smart features
TVS Ntorq 125

देश की तीसरी सबसे बड़ी टू-व्हीलर मैनुफैक्चरर कंपनी टीवीएस ने अपने मोस्ट अवेटेड स्कूटर 'दि एन-टॉर्क 125' को लॉन्च कर दिया है। स्कूटी (पेप+जेस्ट 110), दि वेगो और दि जुपिटर के बाद यह टीवीएस का चौथा फ्लीट मॉडल है। कंपनी ने इस स्कूटर को युवाओं की जरूरतों को ध्यान में रखकर डिजाइन किया है। ऑटोमोबाइल्स इंडस्ट्री में कंपनी ने इसकी कीमत 58,750 रुपये निर्धारित की है। आइए इसके खास फीचर्स के बारे में विस्तार से जानें।

विज्ञापन


इस शानदार स्कूटी को डिजाइन करते वक्त कंपनी ने इसमें कई खास टेक्नोलॉजी फीचर्स को शामिल किया है। यह टीवीएस के एक्सक्लूनसिव टेक्नोलॉजी प्लेटफॉर्म 'स्मार्ट एक्सोनेक्ट' पर आधारित है। इतना ही नहीं, इस स्कूटर में ब्लूटूथ कनेक्टिविटी की भी सुविधा दी गई है। इसके अलावा डिजिटल इंस्ट्रूमेंट पैनल्स में 'नेविगेशन असिस्टेंट', 'कॉलर आईडी', और एक एप्लीकेशन बेस्ड 'पार्किंग लोकेशन असिस्टेंट' भी जोड़ा गया है।
विज्ञापन


स्कूटर के फ्रंट डिस्प्ले को तीन अलग-अलग मोड (स्ट्रीट, स्पोर्ट और राइड स्टैट) पर सेट करके इस्तेमाल किया जा सकता है। इसकी डिस्प्ले पर 'लैप टाइमर' का विकल्प भी मौजूद है। डिस्प्ले में टॉप स्पीड रिकॉर्डर और एवरेज स्पीड इंडीकेटर को इंजन ऑयल टेंपरेचर के ग्राफ से अलग रखा गया है। वहीं एक डिजिटल घड़ी के अलावा इसमें स्पीड और फ्यूल को देखने के लिए डिजिटल रीडआउट मीटर भी दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें कि इस स्कूटर का वजन 116.1 किलोग्राम है। पुराने सभी एडिशन से कुछ अलग बदलाव करते हुए इसके रियर टायर में 220 एमएम का डिस्क ब्रेक भी दिया गया है। स्कूटर में 5 लीटर यूनिट का फ्यूल टैंक मौजूद है। टीवीएस का दावा है कि यह अब तक का सबसे दमदार और टिकाऊ स्कूटर है। बता दें कि टीवीएस के दि एन-टॉर्क 125 स्कूटर का मुकाबला बाजार में हॉन्डा ग्राजिया और अपकमिंग अप्रीलिया एसआर125 से होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed