फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Auto News ›   TVS launched BS6 compliant 2020 Apache RTR 160 and RTR 200

TVS ने लॉन्च की BS6 इंजन वाली Apache RTR 160, RTR 160 4V और RTR 200, जानें कीमतें

Wed, 27 Nov 2019 11:17 AM IST
Abhishek Singh ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Abhishek Singh Updated Wed, 27 Nov 2019 11:17 AM IST
विज्ञापन
TVS launched BS6 compliant 2020 Apache RTR 160 and RTR 200
TVS Apache RTR 200

देश की तीसरी सबसे बड़ी मोटरसाइकिल कंपनी TVS ने Apache RTR 160, Apache RTR 160 4V और RTR 200 बाइक्स लॉन्च की हैं। इन बाइक्स में BS6 उत्सर्जन मानकों वाला इंजन दिया गया है। कंपनी ने इन बाइक्स में कई बदलाव भी किए हैं। आइए जानें इनके फीचर्स और कीमत...  

विज्ञापन

ये हैं नए फीचर्स 

कंपनी पिछले कुछ महीनों से नई Apache RTR 160 और Apache 160 4V के BS-6 इंजन पर काम कर रही थी। बाइक में फ्यूल इंजेक्शन की भी सुविधा दी गई है। इसमें नई एलईडी हेडलाइट को भी शामिल किया गया है। साथ ही इसमें नया इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर भी जोड़ा जा सकता है, जो ब्लूटूथ कनेक्टिविटी फीचर से भी लैस है।   

विज्ञापन
विज्ञापन

दमदार इंजन

Apache RTR 160 में 159.7सीसी का दमदार एयर कुल्ड इंजन दिया गया है। यह बाइक 8,500 आरपीएम पर 15 पीएस की अधिकतम पावर और 6,500 आरपीएम पर 13 एनएम का टॉर्क देता है। वहीं, Apache 160 4V में लगा इंजन 8,000 आरपीएम पर 16.28 पीएस का पॉवर और 6,500 आरपीएम पर 14.8 एनएम का टॉर्क जनरेट है।

वहीं कंपनी ने Apache RTR 200 में पांच स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स दिया है। यह बाइक 8,500 आरपीएम पर 20.5 पीएस का पावर 7,500 आरपीएम पर 16.8 एनएम का टॉर्क देता है।  

विज्ञापन

इतनी है कीमत 

Apache RTR 160 की दिल्ली एक्स शोरूम कीमत 99,950 रुपये, Apache RTR 160 4V की 1.03 लाख और Apache RTR 200 4V की एक्स-शोरूम कीमत 1.24 लाख रुपये है। इनकी कीमतों में इजाफा बीएस-6 अपडेट मिलने के कारण हुआ है।  

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed