{"_id":"5bb706b4867a55272474647b","slug":"tvs-launch-new-jupiter-grand-know-all-the-features-along-with-price","type":"story","status":"publish","title_hn":"टीवीएस ने लांच किया Jupiter Grande, देखें क्या बैठेगा आपके बजट में फिट","category":{"title":"Auto News","title_hn":"ऑटो न्यूज़","slug":"auto-news"}}
टीवीएस ने लांच किया Jupiter Grande, देखें क्या बैठेगा आपके बजट में फिट
ऑटो डेस्क, अमर उजाला
Updated Fri, 05 Oct 2018 12:07 PM IST
विज्ञापन
इसका पहला मॉडल साल 2013 में लॉन्च किया गया था।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जैसे-जैसे त्यौहरों का सीजन पास आता रहता है। सभी कंपनियां इसे भुनाने की तैयारी में लग जाती हैं कुछ अपने नए मॉडल को अपडेट कर मार्केट में उतारती है। तो कुछ नए स्कूटर को लांच कर सेल बढ़ाने की फिराक में रहती हैं। फिलहाल ऐसा ही कुछ टीवीएस कंपनी ने किया है। कंपनी ने अपने सबसे ज्यादा बिकने वाले स्कूटर Jupiter के नए मॉडल को बाजार में उतारा है। कंपनी ने इस नए स्कूटर को स्टारलाइट ब्लू कलर में लांच किया है।
विज्ञापन
टीवीएस ज्यूपिटर ग्रैंड की पावर की बात करें, तो इसके इंजन में कोई भी बदलाव नहीं किया जाएगा। इस नए स्कूटर में पुराने स्कूटर की ही तरह 109.7सीसी, सिंगल-सिलेंडर वाला इंजन दिया जाएगा। जो कि 8एचपी की पावर और 8एनएम का टॉर्क जेनरेट करता है।
विज्ञापन
इस स्कूटर को डायमंड कट अलॉय व्हीलज के साथ कंपनी ने और भी स्टाइलिश लुक देने की कोशिश की है। साथ ही इसमें क्रोम हाईलाइट को कंपनी ने बरकरार रखा है। इस ज्यूपिटर ग्रैंड में इन सब खूबियों के अलावा डिजिटल एनालॉग इंस्ट्रूमेंट कंसोल और इंडिपेंडेंट अजस्टेबल शॉकर्स की भी सुविधा दी गई है।
विज्ञापन
कंपनी के वाइस प्रेज़िडेंट मार्केटिंग अनिरुद्ध हलधर ने बताया, कि टीवीएस ज्यूपिटर ग्रैंड स्पेशल एडिशन की सीरीज का एकदम लेटेस्ट वर्जन है। इस स्कूटर को ग्राहक की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए बनाया गया है। उन्होंने आगे बात करते हुए बताया कि इस स्कूटर को थीम सलेक्शन के तहत ही हमने इस साल ‘parents’ थीम का चुनाव किया है।
कीमत की बात करें, तो मार्केट में मौजूद ज्यूपिटर की कीमत 56,488 रुपये है। और लांच हुए फ्रंट डिस्क वाले स्कूटर की कीमत 59,648 रुपये बताई गई है। कंपनी ने इस नए स्कूटर को लेकर दावा किया है कि यह 62 किलोमीटर प्रतिलीटर का माइलेज देने में सक्षम होगा।