फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Auto News ›   tvs jupiter 125 launch date in india tvs jupiter 125cc BS6 price expectation TVS Motor Company

TVS Scooter: टीवीएस का नया 125cc स्कूटर सात अक्तूबर को होगा लॉन्च, इतनी हो सकती है कीमत

Wed, 06 Oct 2021 02:50 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमर शर्मा Updated Wed, 06 Oct 2021 02:50 PM IST
सार

TVS Motor Company (टीवीएस मोटर कंपनी) भारतीय बाजार में गुरुवार, 7 अक्तूबर को अपना नया 125 सीसी स्कूटर लॉन्च करने की तैयारी कर रही है। जानें कितनी हो सकती है इसकी कीमत। 

विज्ञापन
tvs jupiter 125 launch date in india tvs jupiter 125cc BS6 price expectation TVS Motor Company
TVS Jupiter - फोटो : TVS (For Representation Only)

विस्तार

TVS Motor Company (टीवीएस मोटर कंपनी) भारतीय बाजार में गुरुवार, 7 अक्तूबर को अपना नया 125 सीसी स्कूटर लॉन्च करने की तैयारी कर रही है। हालांकि कंपनी ने अभी तक अपने आगामी वाहन के नाम का खुलासा नहीं किया है। लेकिन पहले सामने आए स्पाय शॉट्स से पता चलता है कि यह Jupiter 125 (जुपिटर 125) स्कूटर के अलावा और कुछ नहीं होगा। 
विज्ञापन


होसुर स्थित वाहन निर्माता ने कुछ दिनों पहले इस स्कूटर की एक टीजर तस्वीर जारी की थी। टीजर तस्वीर से पता चलता है कि इस स्कूटर में एलईडी डीआरएल का इस्तेमाल किया गया है, जिसे स्कूटर के फ्रंट एप्रन पर रखा जा सकता है। कंपनी ने अभी तक आने वाले टू-व्हीलर के टेक्निकल डिटेल्स का खुलासा नहीं किया है। लेकिन उम्मीद है कि स्कूटर में मौजूदा NTorq 125 जैसा ही इंजन और प्लेटफॉर्म होगा। इसके अलावा, कंपनी अपने नए जुपिटर को एक नया मैकेनिकल सेटअप दे सकती है, लेकिन इसके डिटेल्स अभी तक आधिकारिक रूप से साझा नहीं किए गए हैं। 
विज्ञापन

नई 125 सीसी बाइक भी लाएगी

जुपिटर 125 के लॉन्च के साथ, कंपनी का लक्ष्य 125 सीसी सेगमेंट में अपनी स्थिति को मजबूत करना होगा, जो देश में काफी लोकप्रिय हो रहा है। टीवीएस मोटर ने भी हाल ही में भारत में अपनी नई रेडर 125 मोटरसाइकिल पेश करने का भी एलान किया है। जिससे इस सेगमेंट में कंपनी के गंभीर इरादों को दर्शाने वाला एक और उत्पाद है।

कहने की जरूरत नहीं है कि कंपनी नए ज्यूपिटर 125 को कई खूबियों से लैस करेगी ताकि इसे सेगमेंट के अन्य प्रतिद्वंद्वियों की बराबरी में रखा जा सके। कंपनी के आनेवाले नए स्कूटर के फीचर्स की जानकारी का भी खुलासा नहीं किया गया है। 

कितनी होगी कीमत

2021 Jupiter 125 का भारतीय बाजार में सीधा मुकाबला Honda Activa 125 (होंडा एक्टिवा 125) और Suzuki Access 125 (सुजुकी एक्सेस 125) जैसे स्कूटर के साथ होगा। रिपोर्ट के मुताबिक लॉन्च होने पर इसकी एक्स-शोरूम कीमत 75,000 रुपये से लेकर 81,000 रुपये के बीच में होने संभावना है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed