{"_id":"590972204f1c1b0b394410e5","slug":"tvs-is-ready-with-its-new-bike-for-launch-in-july","type":"story","status":"publish","title_hn":"लॉन्च होने को है ये देसी सुपरबाइक","category":{"title":"Auto News","title_hn":"ऑटो न्यूज़","slug":"auto-news"}}
लॉन्च होने को है ये देसी सुपरबाइक
Updated Wed, 03 May 2017 11:35 AM IST
विज्ञापन
टीवीएस अकूला 310
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टाटा की सबसे सस्ती सुपरकार के बाद अब टीवीएस ने बड़ा धमाका किया है। जुलाई में टीवीएस देश की सबसे सस्ती सुपरबाइक लॉन्च करने जा रही है जिसकी कीमत लगभग ढाई लाख रुपये होगी। इस मोटरसाइकिल को टीवीएस आरआर 310 एस के नाम से लॉन्च करेगी।
विज्ञापन
इस मोटरसाइकिल को लेकर टीवीएस शुरू से ही काफी गंभीर दिखी है और इसकी टेस्टिंग पर हजार घंटे से अधिक कंपनी निवेश कर चुकी है। इसकी टेस्टिंग अलग-अलग वातावरण में किया गया है जिससे इसे एक ऐसा आकार दिया जा सके जिसका परफॉर्मेंस सॉलिड हो। इसके वजन को कम रखने के लिए इसमें कार्बन फाइबर व आंशिक तौर पर अल्युमिनियम का प्रयोग किया गया है। इस मोटरसाइकिल का पिछला हिस्सा बीएमडब्ल्यू जी310आर के समान दिखता है।
विज्ञापन
इसे भी पढ़ेंः देश के 110 शहरों में अचानक बढ़ गई कारों की बिक्री
इसमें 313 सीसी लिक्विड कूल्ड इंजन लगा है जो कि 34 बीएचपी की अधिकतम शक्ति व 28 एनएम का जबर्दस्त टॉर्क पैदा करती है इसमें 6-स्पीड गियरबॉक्स लगाया गया है। इसका सीधा मुकाबला केटीएम आरसी 390 व बेनेली टोर्नाडो की 302आर से होगा। इसकी कीमत कंपनी ढाई लाख रुपये रख सकती है।
विज्ञापन