फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Auto News ›   TVS Apache RTR 200 4V Single Channel ABS launched in India

TVS Apache RTR 200 4V का सिंगल चैनल ABS वेरिएंट भारत में हुआ लॉन्च, जानें कीमत और खासियतें

Wed, 23 Sep 2020 03:28 PM IST
श्रीधर मिश्रा ऑटो डेस्क, अमर उजाला
ऑटो डेस्क, अमर उजाला Published by: श्रीधर मिश्रा Updated Wed, 23 Sep 2020 03:28 PM IST
विज्ञापन
TVS Apache RTR 200 4V Single Channel ABS launched in India
TVS Apache RTR 200 4V, TVS Apache, ABS Bike
TVS Apache RTR 200 4V ने अपना सिंगल चैनल ABS वेरिएंट भारत में लॉन्च कर दिया है। कंपनी ने इस बाइक को हाल ही में लॉन्च हुई Honda Hornet 2.0 को टक्कर देने के लिए लॉन्च किया है। दरअसल Apache RTR 200 4V के डुअल चैनल ABS वेरिएंट की दिल्ली एक्स-शोरूम कीमत 1,28,550 है। लेकिन हाल ही में होंडा टू-व्हीलर्स ने अपनी Honda Hornet 2.0 को 1,26,921 रुपये की कीमत में लॉन्च कर दिया, जिससे यह टीवीएस की बाइक के मुकाबले ज्यादा किफायती हो गई। इसी को देखते हुए कंपनी ने अपनी Apache RTR 200 4V के सिंगल चैनल ABS वेरिएंट को लॉन्च किया है, जिसकी दिल्ली एक्स-शोरूम कीमत 1,23,550 है। यानी Honda Hornet 2.0 को खरीदने वाले ग्राहकों को कंपनी ने दोबारा से अपनी और रिझाने का प्रयास किया है।
विज्ञापन

 

TVS Apache RTR 200 4V: परफॉर्मेंस

TVS Apache RTR 200 4V में 198 सीसी का सिंगल-सिलिंडर, SI, 4-स्ट्रोक, ऑयल-कूल्ड बीएस6 इंजन दिया गया है। इसका इंजन 8500 आरपीएम पर 21 PS का मैक्सिमम पावर और 7000 आरपीएम पर 16.8Nm का पीक टॉर्क जनरेट करता है। इसका इंजन 5-स्पीड गियरबॉक्स से लैस है।

विज्ञापन
विज्ञापन

TVS Apache RTR 200 4V: रफ्तार

TVS Apache RTR 200 4V में 127 किलोमीटर प्रति घंटे की टॉप स्पीड मिलती है। यह मोटरसाइकिल केवल 3.9 सेकेंड्स में 0-60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार हासिल कर सकती है।

विज्ञापन

TVS Apache RTR 200 4V: ब्रेकिंग फीचर्स

TVS Apache RTR 200 4V के फ्रंट में 270 मिलीमीटर का डिस्क ब्रेक दिया गया है। वहीं, इसके रियर में 240 मिलीमीटर का डिस्क ब्रेक दिया गया है। यह मोटरसाइकिल डुअल चैनल ABS में भी उपलब्ध है।

TVS Apache RTR 200 4V: सस्पेंशन

TVS Apache RTR 200 4V के सस्पेंशन की बात करें, तो इसके फ्रंट में टेलिस्कोपिक सस्पेंशन दिया है। वहीं, इसके रियर में मोनोशॉक यूनिट दिया गया है।

TVS Apache RTR 200 4V: डायमेंशन

TVS Apache RTR 200 4V की लंबाई 2050 मिलीमीटर, चौड़ाई 790 मिलीमीटर और ऊंचाई 1050 मिलीमीटर है। इसका व्हीलबेस करीब 1353 मिलीमीटर और ग्राउंड क्लियरेंस 180 मिलीमीटर है। इसकी सीट की ऊंचाई 800 मिलीमीटर है।

TVS Apache RTR 200 4V: फ्यूल क्षमता

TVS Apache RTR 200 4V में 12 लीटर की क्षमता वाला फ्यूल टैंक दिया गया है। वहीं, इसमें 2.5 लीटर का रिजर्व टैंक दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed