{"_id":"5f2ba3f58ebc3e4ae00faf21","slug":"tvs-apache-rtr-200-4v-bs6-price-in-india-tvs-motor-company-hikes-price-of-tvs-apache-rtr-200-4v-bs6-for-second-time","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"TVS Apache RTR 200 4V की फिर बढ़ी कीमत, जानें कितनी हुई महंगी","category":{"title":"Auto News","title_hn":"ऑटो न्यूज़","slug":"auto-news"}}
TVS Apache RTR 200 4V की फिर बढ़ी कीमत, जानें कितनी हुई महंगी
Thu, 06 Aug 2020 12:02 PM IST
अमर शर्मा
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अमर शर्मा
Updated Thu, 06 Aug 2020 12:02 PM IST
सार
- TVS Apache RTR 200 4V, जिसे पिछले साल नवंबर में भारत में लॉन्च किया गया था, कुछ महीने पहले इसकी कीमतों में पहली बार बढ़ोतरी हुई थी।
- कंपनी ने BS6 बाइक की कीमत में और इजाफा करने का फैसला किया है।
विज्ञापन
TVS Apache RTR 200 4V BS6
- फोटो : TVS
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
TVS Motor Company (टीवीएस मोटर कंपनी) ने भारतीय बाजार में Apache RTR 200 4V BS6 मोटरसाइकिल के दाम बढ़ा दिए हैं। दोपहिया वाहन निर्माता ने इस साल की शुरुआत में BS6 अपडेट के बाद दूसरी बार मोटरसाइकिल की कीमतों में बढ़ोतरी की है।
विज्ञापन
नई कीमत
कंपनी ने TVS Apache RTR 200 4V बाइक की कीमत 1,050 रुपये बढ़ा दी है। जिसके बाद बाइक की कीमत 128,550 रुपये हो गई है, जबकि पहले 127,500 रुपये थी। TVS Apache RTR 200 4V BS6 को 1.24 लाख रुपये के प्राइस टैग के साथ पिछले साल नवंबर में लॉन्च किया गया था। तब BS4 मॉडल की तुलना में इसकी कीमतों में लगभह 12 हजार रुपये की बढ़ोतरी की गई थी। TVS ने मई 2020 में Apache RTR 200 4V की कीमत में 2,500 रुपये की बढ़ोतरी की थी जिसके बाद इसकी कीमत 127,500 रुपये हो गई थी। बाइक की सभी कीमतें दिल्ली में एक्स-शोरूम की हैं।

इंजन
TVS Apache RTR 200 4V BS6 में 197.75 cc, सिंगल-सिलिंडर इंजन मिलता है। यह इंजन 8,500 rpm पर 20.5 PS का पावर और 7,500 rpm पर 16.8 Nm का टॉर्क जेनरेट करता है। इस इंजन में 5-स्पीड गियरबॉक्स और स्लिपर क्लच मिलता है।

सस्पेंशन और ब्रेकिंग
TVS Apache RTR 200 4V BS6 बाइक में कंट्रास्ट रेसिंग डेकल्स और फ्लाई स्क्रीन मिलता है। बाइक के सस्पेंशन की बात करें तो बाइक के फ्रंट में टेलिस्कोपिक फोर्क्स और रियर में मोनोशॉक सस्पेंशन दिए गए हैं। बाइक के दोनों तरफ डिस्क ब्रेक मिलते हैं। यह मोटरसाइकिल ड्यूल-चैनल एबीएस के साथ आती है। TVS Apache RTR 200 4V BS6 बाइक ब्लैक और वाइट कलर में उपलब्ध है।

फीचर्स
TVS Apache RTR 200 4V BS6 बाइक में मिलने वाले फीचर्स की बात करें, तो इसमें नए लुक के एलईडी हेडलैंप, एलईडी पोजिशन लैंप, डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, स्टाइलिश स्प्लिट सीट्स, स्प्लिट पिलियन ग्रैब रेल, ड्यूल-बैरल स्पोर्टी एग्जॉस्ट, अग्रेसिव टैंक और इंजन काउल जैसे फीचर्स दिए गए हैं। बाइक के इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर में 0 से 60 का टाइमर, टॉप स्पीड रिकॉर्डर सहित कई जानकारियां डिस्प्ले होती हैं।