{"_id":"5c651d57bdec22738d0b6727","slug":"triumphn-india-launch-2019-street-twin-and-scrambler-here-is-the-details","type":"story","status":"publish","title_hn":"Triumph motorcycle ने लॉन्च की दो नई बाइक, कीमत और फीचर्स चौका देंगे","category":{"title":"Auto News","title_hn":"ऑटो न्यूज़","slug":"auto-news"}}
Triumph motorcycle ने लॉन्च की दो नई बाइक, कीमत और फीचर्स चौका देंगे
Thu, 14 Feb 2019 01:18 PM IST
भावना चौधरी
ऑटो डेस्क, अमर उजाला,
ऑटो डेस्क, अमर उजाला,
Published by: भावना चौधरी
Updated Thu, 14 Feb 2019 01:18 PM IST
विज्ञापन
Triumph street twin & scrambler
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ट्रायम्फ मोटरसाइकिल इंडिया ने आज देश में 2019 स्ट्रीट ट्विन और स्ट्रीट स्क्रैंबलर (Triumph Street Twin And Street Scrambler) बाइक पेश कर दी है। स्ट्रीट ट्विन ( Street Twin ) ट्रायम्फ इंडिया की सबसे ज्यादा बिकने वाली बाइक है। 2019 ट्रायम्फ स्ट्रीट ट्विन और स्ट्रीट स्क्रैम्बलर दोनों में कई अपडेट देखने को मिलेंगे।
विज्ञापन
दोनों मोटरसाइकिल को ताजा लुक देने के लिए कंपनी ने इसमें कई कॉस्मैटिक बदलाव किए हैं जिसमें दोबारा से डिजाइन किए गए व्हील्स, साइड पैनल, और नया लोगो अहम हैं। इसके अलावा बाइक अब नए मैट कलर आॅप्शन में भी उपलब्ध होगी। वहीं स्ट्रीट स्क्रैम्बलर में नए ग्राफिक्स का मेल-जोल देखने को मिलेगा।
विज्ञापन
दोनों माटरसाइकिल में दो नए राइडिंग मोड (रोड एंड रेन) दिए गए हैं। वही इंजन में कोई बदलाव न करते हुए इनमें पहले वाला ही 900 सीसी का लिक्विड कूल्ड, पैरेलल ट्विन इंजन दिया जाएगा। जो 5 स्पीड गियरबॉक्स से लैस होगा। बता दें, कंपनी ने बाइक्स के इंजन की पावर को बढ़ाने के लिए इसमें हल्की शाफ्ट का इस्तेमाल किया है जिससे इसकी पावर 10 पीएस तक बढ़ जाएगी।
विज्ञापन
दोनों मोटरसाइकिल में अपडेटेड ब्रेक सिस्टम दिया गया है। जिसके फ्रंट में 310 एमएम का डिस्क और रियर में 255 एमएम का डिस्क ब्रेक दिया गया है। बात करें कीमत की, तो ट्रायम्फ स्ट्रीट ट्विन की एक्स शोरूम कीमत 7.45 लाख रुपये है जबकि ट्रायम्फ स्ट्रीट स्क्रैम्बलर की कीमत 8.55 लाख रुपये है।