फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Auto News ›   triumph street scrambler launch on 12 october 2021 in india know price feature specification Triumph Motorcycles

Triumph Street Scrambler: मंगलवार को लॉन्च हो रही है यह दमदार बाइक, जानें क्या है इसकी खासियतें

Mon, 11 Oct 2021 04:28 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमर शर्मा Updated Mon, 11 Oct 2021 04:28 PM IST
सार

Triumph Motorcycles (ट्रायम्फ मोटरसाइकिल) मंगलवार 12 अक्तूबर को भारत में 2021 Street Scrambler (2021 स्ट्रीट स्क्रैम्बलर) बाइक लॉन्च करने के लिए पूरी तरह तैयार है। जानें क्या होगा इसमें खास। 

विज्ञापन
triumph street scrambler launch on 12 october 2021 in india know price feature specification Triumph Motorcycles
2021 Street Scrambler Teaser - फोटो : Twitter/@IndiaTriumph

विस्तार

Triumph Motorcycles (ट्रायम्फ मोटरसाइकिल) मंगलवार 12 अक्तूबर को भारत में 2021 Street Scrambler (2021 स्ट्रीट स्क्रैम्बलर) बाइक लॉन्च करने के लिए पूरी तरह तैयार है। दोपहिया निर्माता ने लॉन्च से पहले मोटरसाइकिल की टीजर तस्वीर जारी की है। कंपनी का वादा है कि यह पिछले मॉडल की तुलना में ज्यादा रोमांचकारी एक्सपीरियंस देगी। भारत में नई ट्रायम्फ स्ट्रीट स्क्रैम्बलर बाइक की कीमत करीब 9 लाख रुपये के आसपास होने की उम्मीद है।
विज्ञापन


राइडिंग मोड्स और कलर
ट्रायम्फ मोटरसाइकिल्स 2021 स्ट्रीट स्क्रैम्बलर को तीन राइडिंग मोड्स (रोड, रेन और ऑफ-रोड) के साथ-साथ ABS और स्विचेबल ट्रैक्शन कंट्रोल से लैस करने की संभावना है। 2021 ट्रायम्फ स्ट्रीट स्क्रैम्बलर को तीन बॉडी कलर ऑप्शन में पेश किए जाने की संभावना है। इसमें ब्लैक, अर्बन ग्रे और मैट आयरनस्टोन के साथ मैट खाकी जैसे रंग शामिल हैं।
विज्ञापन


इंजन और ब्रेकिंग
2021 ट्रायम्फ स्ट्रीट स्क्रैम्बलर में एक बेहतर 900cc, पैरेलल-ट्विन इंजन मिलने की संभावना है जो यूरो 5 / BS6 मानदंडों के अनुरूप है। यह इंजन 7,500 rpm पर 64.1 bhp का अधिकतम पावर और 3,200 rpm पर 80 Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करता है। यह इंजन 5-स्पीड गियरबॉक्स के साथ आता है। बाइक के फ्रंट और रियर दोनों सिरों पर सिंगल डिस्क ब्रेक भी होंगे। जहां फ्रंट व्हील पर कैलिपर ब्रेम्बो का है, वहीं रियर व्हील कैलिपर निसान से लिया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

फीचर्स होंगे शानदार

नई स्ट्रीट स्क्रैम्बलर में डुअल हाई-एग्जिट एग्जॉस्ट, एलईडी हेडलाइट्स, थ्रॉटल बॉडी ट्रिम्स के लिए ब्रश एल्युमिनियम फिनिश जैसे प्रीमियम डिटेल्स, हील प्रोटेक्टर्स और हेडलाइट ब्रैकेट्स, टियरड्रॉप-शेप्ड फ्यूल टैंक, सिंगल साइडेड हाई-माउंटेड ट्विन एग्जॉस्ट कैनिस्टर, वायर-स्पोक व्हील्स शोड और सर्कुलर रियरव्यू मिरर जैसे फीचर्स मिलने की उम्मीद है। बाइक में सीट के लिए लेदर और टेक्सटाइल में नई अपहोल्स्ट्री, 'बियरट्रैप' स्टाइल फुटपेग, लॉकेबल टैंक या फ्रंट फेंडर मिलने की भी उम्मीद है। 

हाल ही में आई स्ट्रीट स्क्रैम्बलर सैंडस्टॉर्म

कंपनी ने हाल ही में भारत में नई Tiger Sport 660 (टाइगर स्पोर्ट 660) को पेश किया है, जिसके कुछ दिनों बाद ही 2021 ट्रायम्फ स्ट्रीट स्क्रैम्बलर लॉन्च की जा रही है। इसके अलावा कंपनी ने हाल ही में स्ट्रीट स्क्रैम्बलर का Sandstorm (सैंडस्टॉर्म) वर्जन भी लॉन्च किया है। इस बाइक की एक्स-शोरूम कीमत 9.95 लाख रुपये है और इसकी दुनिया भर में सिर्फ 775 यूनिट्स की ही बिक्री की जाएगी। 2021 स्ट्रीट स्क्रैम्बलर और सैंडस्टॉर्म वर्जन वैश्विक बाजारों में पहले ही पेश किए जा चुके हैं।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed