पुरानी कार के चाहिए अच्छे दाम तो अपनाएं ये ट्रिक्स
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारतीय मध्यम वर्ग जब कोई कार खरीदता है तो एक चिंता यह होती है कि इस कार की री-सेल वैल्यू क्या होगी। इस सवाल का जवाब ढूंढ पाना तो काफी मुश्किल है। जब आप अपनी पुरानी कार को बेचते है तो आपको हमेशा उसकी एक अच्छी कीमत चाहते हैं। लेकिन कार की री-सेल वैल्यू तो इस बात पर तय होती है कि कार कितनी मेंटेन है। अगर आप कुछ बातों का ध्यान रखें तो अपनी कार को अच्छी री-सेल वैल्यू पर बेज सकते हैं।
कार का मेनटेनेंस
कार को यह सोचकर इस्तेमाल मत कीजिए की एक न एक दिन तो इसे बेचना ही है। अगर आप कार को अच्छी स्थिति में नहीं रखेंगे तो आपको कार की री-सेन वैल्यू कम मिलेगी। कार की खराब हालत का गलत प्रभाव खरीदार पर पडेगा। ध्यान रहे कि कार के सभी प्रकार के डेंट को पहले ही ठीक करवा लें। अगर कार का ध्यान ठीक ढंग से नहीं रखा गया तो वो समय से पहले ही पुरानी हो जाती हैं।
रिकॉर्ड से तस्वीर तक, सब बढ़ाते है कार की वैल्यू
हर रिकॉर्ड को रखें दुरुस्त
कार को बेचते समय उसके सभी प्रकार के रिकॉर्ड को दूरुस्त कर लें। कार से संबंधित माइलेज, सर्विस रिकॉर्ड, रिपेयर्ड या रिप्लेस किए गए पार्ट्स आदि की जानकारी रखें। इससे खरीदार में आपकी कार को कर विश्वसनीयता बढ़ेगी और वह कार को खरीदने के बारे में गंभीरता से विचार करेगा। अगर आप ग्राहक को ये रिकॉर्ड नहीं दिखाएंगे तो वह आपकी कार की कीमत करवाएगा या कार नहीं लेगा।
बेहतरीन तस्वीर निकालें
हम बच्चपन से सुनते आए हैं कि जो दिखता है वो बिकता है। इसलिए जब भी कभी कार का विज्ञापन दे उसमें अपनी कार का फोटो हमेशा अच्छी क्वालिटी का रखे। खराब क्वालिटी की तस्वीर देखकर ग्राहक आपकी कार खरीदने में दिलचस्पी नहीं लेगा। अगर आप चाहें तो अपनी कार को पहले अच्छी तरह सर्विस करवा लें और फिर फोटो लें। लेकिन ध्यान रखे कि फोटो को एडिट करके न लगाए।
कार के सभी पेपर तैयार कर लें
अगर आप अपनी कार बेचने को लेकर सीरियस हैं तो कार से संबंधित सभी प्रकार के पेपर तैयार रखें। कार का सेल लेटर आदि पहले से ही बनवा ले ताकि बाद में कोई समस्या न हो। कार से संबंधित सभी प्रकार की पेमेंट पहले से ही कर लें कहीं ऐसा न हो कि ग्राहक को कार पसंद तो आ जाए, लेकिन पेमेंट क्लियर ना होने की वजह से ग्राहक कार खरीदने का निर्णय टाल दे।
ये ट्रिक दिलाएगी कार की सही कीमत
ऑनलाइन बेचने की कोशिश करें
कार की री-सेल के लिए आजकल बहुत सी वेबसाइट आ गई है। इस वेसबाइक के माध्यम से आप अपनी कार का सौदा ऑनलाइन कर सकते हैं। इसके लिए आप अपनी कार को चर्चित वेबसाइट पर रजिस्टर करें और जहां से अच्छी कीमत मिले वहां उसका सौदा करें। सौदे के समय कार का आधिकारिक ट्रांसफर करना न भूलें। जिस ग्राहक को आप कार बेचें उसकी भी जांच पडताल कर लें।
कार की सही कीमत तय करें
किसी भी वस्तु के सौदे में जो आखिरी पेंच फंसता है वह कीमत का होता है। बेचने और खरीदने वालें दोनों अगर एक कीमत पर राजी हो जाए तो कोई भी सौदा आराम से हो जाएगा। इसके लिए आपको ध्यान रखना चाहिेए कि आप कार की वाजिब कीमत मांगे। ज्यादा दाम मांगेंगे तो आप अपनी गाडी की बेच नहीं सकेंगे। कार बेचने से पहले एक बार सोचे की अगर आप उस गाड़ी को खरीदते तो क्या उस उतनी ही कीमत देते। अगर नहीं तो यह मान लें कि आप कार का गलत दाम मांग रहे हैं। किसी भी कार की कीमत उसके मॉडल और मौजूदा कंडीशन को नजर में रखकर ही तय होती है। अगर आप ज्यादा कीमत मांगते हैं तो उसके लिए आपके पास जरूरी कारण भी होना चाहिए।