ऑटो से भी सस्ते में करें एसी कार में सफर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आजकल एक बड़ा बदलाव लोगों के व्यवहार में आ रहा है जिसके तहत लोग शानो शौकत के लिए रखे जाने वाले ड्राइवरों व गाड़ियों से तौबा करने लगे हैं। महज 40 रुपये खर्च करके लोग अपने ऑफिस व ऑफिस से घर पहुंच रहे हैं। यह सबकुछ एप आधारित कैब के वजह से हुआ है। ड्राइवर ढूंढना फिर उसके अच्छे होने की उम्मीद करना इसके बाद एक कार खरीदकर उस पर लाखों रुपये लगाकर फिर हर महीने हजारों रुपये फ्यूल व मेनटेनेंस पर खर्च करना। अगर यह सब जोड़ लें तो महीने का खर्चा 30 हजार के पार पहुंच जाता है। अगर आप एक फुल टाइम ड्राइवर रखते हैं तो। हम यह एक औसत किलोमीटर रनिंग की बात कर रहे हैं। कई बार जरूरत पड़ने पर जब घर पर ड्राइवर मौजूद नहीं होता तो ऊपर से तनाव में आकर खून भी जलाना पड़ता है। तो आइए आपको बताते हैं कि 80 रुपये रोज खर्च करके बिना किसी तनाव के आप घर से ऑफिस व ऑफिस से घर कैसे पहुंच सकते हैं।
शेयर करें कैब
कंपटीशन का फायदा ग्राहकों को
सारी टेंशन से मुक्ति