फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Auto News ›   Travel in AC Car in just 40 rupees

ऑटो से भी सस्ते में करें एसी कार में सफर

Thu, 25 May 2017 03:46 PM IST
Updated Thu, 25 May 2017 03:46 PM IST
विज्ञापन
Travel in AC Car in just 40 rupees

‌आजकल एक बड़ा बदलाव लोगों के व्यवहार में आ रहा है जिसके तहत लोग शानो शौकत के लिए रखे जाने वाले ड्राइवरों व गाड़ियों से तौबा करने लगे हैं। महज 40 रुपये खर्च करके लोग अपने ऑफिस व ऑफिस से घर पहुंच रहे हैं। यह सबकुछ एप आधारित कैब के वजह से हुआ है। ड्राइवर ढूंढना फिर उसके अच्‍छे होने की उम्मीद करना इसके बाद एक कार खरीदकर उस पर लाखों रुपये लगाकर फिर हर महीने हजारों रुपये फ्यूल व मेनटेनेंस पर खर्च करना। अगर यह सब जोड़ लें तो महीने का खर्चा 30 हजार के पार पहुंच जाता है। अगर आप एक फुल टाइम ड्राइवर रखते हैं तो। हम यह एक औसत किलोमीटर रनिंग की बात कर रहे हैं। कई बार जरूरत पड़ने पर जब घर पर ड्राइवर मौजूद नहीं होता तो ऊपर से तनाव में आकर खून भी जलाना पड़ता है। तो आइए आपको बताते हैं कि 80 रुपये रोज खर्च करके बिना किसी तनाव के आप घर से ऑफिस व ऑफिस से घर कैसे पहुंच सकते हैं। 

विज्ञापन

 

शेयर करें कैब

Travel in AC Car in just 40 rupees
ओला व उबर आजकल अपनी शेयर राइड को प्रमोट कर रही हैं। अगर आपका ऑफिस आपके घर से पांच या 6 किलोमीटर या 10 किलोमीटर दूर है तो मानकर चलिए शेयर राइड में आपका आना-जाना महज 40 से 100 रुपये में हो जाएगा। जब कैब बुक करें तो ध्यान रहे कि आप जिस लोकेशन पर बुकिंग करें वहां जरूर मौजूद हों और बुकिंग कंफर्म होने पर ड्राइवर को कॉल जरूर करें। क्योंकि शेयर राइड में आपका नंबर ड्राइवर के पास नहीं पहुंचता ऐसे में वह आपके लोकेशन पर पहुंचकर सिर्फ पांच मिनट इंतजार करके आगे चला जाता है। अगर आप इन बातों को ध्यान में नहीं रखेंगे तो आपके ऊपर एप आधारित कैब बुकिंग कंपनी जुर्माना भी लगाती है। लाखों एप आधारित कैब अब सड़कों पर हैं और जब भी जरूरत हो आप अपना एप ऑन करें और जरूरत के हिसाब से यात्रा पर निकल पड़ें। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

कंपटीशन का फायदा ग्राहकों को

Travel in AC Car in just 40 rupees
cab
एप आधारित कैब के बीच हो रही ढेर सारी प्रतिस्पर्धा का पूरा फायदा ग्राहकों को मिल रहा है। डाउनलोड बढ़ाने के लिए व यात्रियों को आकर्षित करने के लिए कंपनियां ढेर सारे ऑफर भी निकाल रही हैं जिसके तहत ढेर सारी फ्री राइड का विकल्प भी मिल रहा है। अभी हाल ही में इसमें एंट्री मारी है सेवा कैब सर्विस ने जो महज 40 रुपये के बेस किराए व 5,6 व 8 रुपये प्रति किलोमीटर के हिसाब से अपने ग्राहकों को यात्रा करवा रही है। 

 
विज्ञापन

सारी टेंशन से मुक्ति

Travel in AC Car in just 40 rupees
अगर आप एप आधारित कैब का प्रयोग पूरे महीने करते हैं तो मानकर चलिए आपकी यात्रा का खर्च आधे से भी कम हो जाएगा। इसके साथ गाड़ी की मेनटेनेंस, ड्राइवर का खर्चा व उसकी जिम्मेदारी से आप पूरी तरह से बच जाएंगे व गाड़ी पार्किंग का टेंशन भी नहीं रहेगा। फिलहाल लोकप्रिय इस सेवा का फायदा उठाएं और सुकून से ऑफिस से घर व घर से आफिस आएं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed