फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Auto News ›   tractor sales march 2021 tractor sales growth in india sonalika tractor sales escorts tractor sales

ट्रैक्टरों की मांग बढ़ी: सोनालिका की बिक्री 135 फीसदी बढ़ी तो एस्कॉर्ट्स ने 127 फीसदी की बढ़ोतरी दर्ज की

Tue, 06 Apr 2021 05:07 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमर शर्मा Updated Tue, 06 Apr 2021 05:07 PM IST
सार

Sonalika (सोनालिका) ने मार्च 2021 में मार्च 2020 की बिक्री की तुलना में 135 फीसदी  का इजाफा दर्ज किया है। वहीं Escorts (एस्कॉर्ट्स) ने भी मार्च में अपनी बिक्री में 126.6 फीसदी का इजाफा दर्ज किया गया है। 

विज्ञापन
tractor sales march 2021 tractor sales growth in india sonalika tractor sales escorts tractor sales
Sonalika Tractors - फोटो : For Representation Only

विस्तार

Sonalika (सोनालिका) ने मार्च 2021 कुल 13,093 ट्रैक्टरों की बिक्री की है। यह मार्च 2020 की बिक्री की तुलना में 135 फीसदी ज्यादा है। कंपनी ने बीते 11 महीनों में एक लाख से ज्यादा ट्रैक्टरों की बिक्री की है। सोनालिका ट्रैक्टर्स ने एक साल अप्रैल 2020 से मार्च 2021 के दौरान 1,39,526 ट्रैक्टरों की बिक्री की है। जो अप्रैल 2019 से मार्च 2020 के मुकाबले 41.6 फीसदी ज्यादा है। 
विज्ञापन

tractor sales march 2021 tractor sales growth in india sonalika tractor sales escorts tractor sales
Sonalika Tractors - फोटो : For Representation Only
सोनालिका ने फरवरी 2021 में कुल 11,821 ट्रैक्टरों की बिक्री की थी। जबकि, फरवरी 2020 में कंपनी ने कुल 9,650 ट्रैक्टरों की बिक्री की थी। कंपनी ने जनवरी 2021 में कुल 10,158 ट्रैक्टरों की बिक्री की थी, जो जनवरी 2020 की तुलना में 34 फीसदी ज्यादा थी। वहीं, घरेलू बाजार में कंपनी ने जनवरी 2021 में 8,154 ट्रैक्टरों की बिक्री की थी, जो जनवरी 2020 की तुलना में 46 फीसदी ज्यादा थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

एस्कॉर्ट्स की बिक्री भी बढ़ी

tractor sales march 2021 tractor sales growth in india sonalika tractor sales escorts tractor sales
Escorts Tractor Framtrac - फोटो : Escorts
इसी तरह ट्रैक्टर बनाने वाली कंपनी Escorts (एस्कॉर्ट्स) ने भी मार्च में अपनी बिक्री के आंकड़े जारी किए है। कंपनी ने मार्च 2021 में 12,337 यूनिट्स की बिक्री की है। इस दौरान कंपनी की बिक्री में 126.6 फीसदी का इजाफा दर्ज किया गया है। वहीं मार्च 2020 में कंपनी ने 5,444 यूनिट्स की बिक्री की थी। वित्त वर्ष 2020-21 में कंपनी ने 82,252 यूनिट्स की तुलना में 1,01,848 ट्रैक्टरों की बिक्री की है। दोनों कंपनियों का कहना है कि पहली बार कंपनियों की बिक्री एक लाख के पार पहुंची है। 
विज्ञापन

सोनालिका ने पेश किया पहला इलेक्ट्रिक ट्रैक्टर

tractor sales march 2021 tractor sales growth in india sonalika tractor sales escorts tractor sales
Sonalika Tiger Electric - फोटो : Sonalika Tractors
सोनालिका ने पिछले साल दिसंबर में देश में अपना इलेक्ट्रिक ट्रैक्टर Tiger (टाइगर) लॉन्च किया था। वाहन निर्माता सोनालिका के मुताबिक टाइगर को यूरोप में डिजाइन किया गया है। हालांकि इसे पूरी तरह से देश में तैयार किया गया है। टाइगर एक मॉडर्न IP67 कंप्लायंट 25.5 kW नेचुरल कूलिंग कॉम्पैक्ट बैटरी के साथ आता है।

Tiger Electric एमीशन फ्री ट्रैक्टर है, जो आवाज नहीं करता है। इसे रेगुलर होम चार्जिंग की मदद से 10 घंटे में फुल चार्ज किया जा सकता है। वहीं, फास्ट चार्जिंग की मदद से ग्राहक इस इलेक्ट्रिक ट्रैक्टर को महज 4 घंटे में फुल चार्ज कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed