फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Auto News ›   Tracking device may be mandatory to get subsidy on electric vehicles

वाहनों में लगवाएं ये खास डिवाइस, सरकार देगी 1.5 लाख रुपये तक की सब्सिडी

Thu, 14 Mar 2019 10:17 AM IST
Harendra Chaudhary ऑटो डेस्क, अमर उजाला
ऑटो डेस्क, अमर उजाला Published by: Harendra Chaudhary Updated Thu, 14 Mar 2019 10:17 AM IST
विज्ञापन
Tracking device may be mandatory to get subsidy on electric vehicles
Electric Car trends in 2019

केंद्र सरकार ने देश भर में इलेक्ट्रिक वाहनों को बढ़ावा दने के लिए FAME स्कीम शुरू की है। जिसके दूसरे चरण को सरकार ने मंजूरी भी दे दी है। बता दें,  FAME  का दूसरा चरण 1 अप्रैल से शुरू होगा। जिसके तहत प्रत्येक इलेक्ट्रिक वाहन खरीदने पर सब्सिडी दी जाएगी। लेकिन इस सब्सिडी को लाभ उठाने के लिए ग्राहकों को अपने वाहन कार या गाड़ी में एक खास डिवाइस का प्रयोग करना होगा। 

विज्ञापन


ट्रैकिंग डिवाइस पर मिलेगी सब्सिडी
एक अंग्रेजी वेबसाइट के मुताबिक  FAME-2 स्कीम के तहत सब्सिडी पाने के लिए गाड़ी में ट्रैकिंग डिवाइस लगवाना अनिवार्य होगा। जिससे सरकार और ग्राहक दोनों को कार की जानकारी मिलती रहेगी। यह डिवाइस गाड़ी की फरफॉर्मेंस के बारे में भी बताएगी।

विज्ञापन

Tracking device may be mandatory to get subsidy on electric vehicles
electric car (सांकेतिक तस्वीर)

करीब 15 लाख वाहनों को जोड़ने का लक्ष्य
इस ट्रैकिंग डिवाइस को एक ऐप के जरिए इलेक्ट्रिक गाड़ियों से जोड़ा जाएगा। सब्सिडी कार्यक्रम में 10 लाख इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स, 5 लाख इलेक्ट्रिक थ्री-व्हीलर्स, 35,000 इलेक्ट्रिक कार और 7,090 इलेक्ट्रिक बसें शामिल होंगी।  इसके अलावा इसमें 20,000 पूर्ण-हाइब्रिड वाहनों के लिए एक प्रावधान भी शामिल किया गया है, जो FAME 2 योजना के तहत सब्सिडी के लिए पात्र होंगे।

सब्सिडी के लिए 10 हजार करोड़ रुपए मंजूर 
1.5 लाख रुपये से कम के इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स के लिए सब्सिडी 20,000 रुपये प्रति वाहन होगी। वहीं 5 लाख रुपये तक की लागत वाले इलेक्ट्रिक तिपहिया वाहनों के मामले में सब्सिडी राशि 50,000 रुपये तक होगी, और 15 लाख रुपये तक की कीमत वाली इलेक्ट्रिक कारों पर 1.5 लाख रुपये तक की सब्सिडी मिलेगी। बता दें, इस योजना के लिए पिछले हफ्ते कैबिनेट ने 10 हजार करोड़ रुपए मंजूर किए थे। 

हालांकि इलेक्ट्रिक 4-व्हीलर्स के मामले में सब्सिडी केवल भारतीय में बनाए गए इलेक्ट्रिक वाहनों के लिए ही उपलब्ध होगी। अगर हम भारत में इलेक्ट्रिक 4-व्हीलर निर्माता कंपनियों पर चर्चा करें तो इस रेस में फिलहाल टाटा मोटर्स, मारुति सुजुकी और महिंद्रा ही हैं। 

 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed