फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Auto News ›   toyota yaris discontinued in india will be replaced by rebadged version of maruti suzuki ciaz

Toyota Yaris: टोयोटा यारिस भारत में बंद, कंपनी जल्द लाएगी Maruti Ciaz का रीबैज्ड वर्जन

Mon, 27 Sep 2021 02:46 PM IST
अमर शर्मा ऑटो न्यूज, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो न्यूज, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमर शर्मा Updated Mon, 27 Sep 2021 02:46 PM IST
सार

Toyota Kirloskar Motor (टोयोटा किर्लोस्कर मोटर) ने एलान किया है कि उसने आज यानी 27 सितंबर से भारतीय बाजार में अपनी सेडान कार Yaris (यारिस) को बंद कर दिया है।

विज्ञापन
toyota yaris discontinued in india will be replaced by rebadged version of maruti suzuki ciaz
Toyota Yaris, Maruti Ciaz - फोटो : For Reference Only

विस्तार

Toyota Yaris Discontinued : Toyota Kirloskar Motor (टोयोटा किर्लोस्कर मोटर) ने एलान किया है कि उसने आज यानी 27 सितंबर से भारतीय बाजार में अपनी सेडान कार Yaris (यारिस) को बंद कर दिया है। टोयोटा ने कहा कि 2022 में 'नए मॉडल लॉन्च करने की तैयारी चल रही है'। कार निर्माता ने फिलहाल मौजूदा ग्राहकों को सर्विस और कलपुर्जे मुहैया कराने का आश्वासन दिया है। बता दें कि इस कार का उत्पादन कुछ समय पहले बंद कर दिया गया था लेकिन कंपनी ने अब इस मॉडल को बंद करने की आधिकारिक रूप से घोषणा की है। 
विज्ञापन


Toyota Yaris (टोयोटा यारिस) को साल 2018 में अप्रैल में 9 लाख से लेकर 14 लाख रुपये तक की कीमत पर लॉन्च किया गया था। टोयोटा यारिस को होंडा सिटी के प्रतिद्वंद्वी के रूप में देखा गया था। प्रीमियम सेडान सेगमेंट में होंडा सिटी के साथ ही टोयोटा यारिस का मुकाबला, ह्यूंदै वरना, मारुति सुजुकी सियाज, स्कोडा रैपिड और फॉक्सवैगन वेंटो से था। लेकिन इस सेगमेंट में यह कार अपनी छाप छोड़ने में नाकाम रही और लॉन्च होने के तीन साल से थोड़े ज्यादा समय के बाद कंपनी ने इसे बंद करने का फैसला कर लिया। 
विज्ञापन


देश भर में यारिस के मालिकों को आफरसेल्स सपोर्ट का आश्वासन देने के लिए, टोयोटा ने कहा है कि वह कम से कम अगले 10 वर्षों के लिए भारत में सेडान के लिए स्पेयर पार्ट्स की उपलब्धता सुनिश्चित करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

इन वजहों से बंद हो गई यारिस

भारतीय बाजार में अपने तीन साल के सफर के दौरान, टोयोटा यारिस कई कारणों से मिड-साइज सेडान खरीदारों पर कोई खास प्रभाव नहीं डाल सकी। इसकी मुख्य वजहों में यह तथ्य भी शामिल था कि यारिस एक ऑल-न्यू मॉडल नहीं था और कई अन्य बाजारो में इसकी बिक्री पहले से हो रही थी। बता दें कि अंतरराष्ट्रीय बाजारों में यह Vios moniker नाम से बेचा जा रहा था और इसका डिजाइन काफी मिलता-जुलता था। इसके इंटीरियर में ज्यादा फीचर्स भी नहीं मिलते थे। और भारत में यह सिर्फ 1.5-लीटर पेट्रोल इंजन ऑप्शन के साथ बेची जाती थी। जिससे खरीदारों के पास इंजन विकल्पों में भी बहुत कुछ नहीं था।
 

कुछ समय पहले बंद हुआ उत्पादन

अपने प्रतिद्वंद्वियों की तुलना में इसकी कीमत भी काफी ज्यादा थी, और सेगमेंट में अन्य मॉडलों को समय-समय पर अपडेट किया जाता रहा है। इससे यारिस में ग्राहकों की दिलचस्पी कम होती चली गई जिसका असर इसकी बिक्री पर पड़ने लगा और बिक्री चार्ट में यह कार काफी नीचे चली गई। इसे देखते हुए इस सेडान का उत्पादन कुछ समय पहले बंद दिया गया था और टोयोटा इस मॉडल के बचे हुए स्टॉक को खत्म करने पर ध्यान दे रही थी। 

जल्द आएगी Toyota Belta

यारिस को बंद कर कंपनी Toyota Belta (टोयोटा बेल्टा) के लॉन्च की तैयारी कर रही है। यह कार Maruti Suzuki Ciaz (मारुति सुजुकी सियाज) सेडान का रीबैज्ड वर्जन है। बता दें कि टोयोटा और सुजुकी अपने वैश्विक साझेदारी के हिस्से के रूप में भारत में अपने मॉडल को साझा करते हैं। मारुति सुजुकी बलेनो और विटारा ब्रेजा को टोयोटा इंडिया द्वारा पहले से ही ग्लैंजा और अर्बन क्रूजर के नाम में बेचा जा रहा है। टोयोटा के साथ साझा किया जाने वाला अगला मॉडल सियाज होगा, जिसे टोयोटा द्वारा 'बेल्टा' नाम से बेचने की उम्मीद है। इंजन और फीचर्स की बात की जाए तो टोयोटा बेल्टा के ज्यादातर मामलों में मारुति सुजुकी सियाज के जैसी होने की उम्मीद है। टोयोटा बेल्टा के आने वाले हफ्तों में लॉन्च होने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed