फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Auto News ›   Toyota will soon launch new supra sports car after 17 years

Toyota Supra 17 साल बाद स्पोर्ट्स कारों में मचाने आ रही है तहलका

Thu, 01 Nov 2018 01:13 PM IST
ऑटो डेस्क, अमर उजाला
ऑटो डेस्क, अमर उजाला Updated Thu, 01 Nov 2018 01:13 PM IST
विज्ञापन
Toyota will soon launch new supra sports car after 17 years
Toyota supra

टोयोटा की कारों का बाजार हमेशा गर्म रहता है लेकिन इस कंपनी की कार आम आदमी नहीं खरीद सकता है। वजह होती है इनकी कीमतें। आपको बता दें, टोयोटा एक समय में स्पोर्ट्स कार बनाने के लिए प्रसिद्व था लेकिन कंपनी ने साल 2002 में अपनी स्पोर्ट्स कारों कर प्रोडक्शन बंद कर दिया था।

विज्ञापन


अब पूरे 17 साल के बाद कंपनी स्पोर्टस कार सेगमेंट में फिर से वापसी कर रही है। टोयोटा फिलहाल अपनी स्पोर्ट्स कार Supra से वापसी पर विचार कर रही है। जिसे जनवरी 2019 में होने डेट्रायट मोटर शो में कंपनी लांच कर सकती है। गौरतलब हो, इस कार को टोयोटा और बीएमडब्ल्यू दोनों ने एक एक प्रोजेक्ट के तहत 2012 में बनाना शुरू किया था।
विज्ञापन


जिसका प्रोडक्शन नई BMW Z4 के साथ किया जाएगा। इस सुपर स्पोर्ट्स कार में बीएमडब्ल्यू से लिया गया 3.0-लीटर इंजन दिया जाएगा। जो कि 340एचपी की पावर और 475एनएम टॉर्क जनरेट करेगा। कार में  8-स्पीड जेडएफ ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन मिलेगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


कार में हुए बदलावों में एक खास बदलाव इसके वजन में होगा। जहां पहले इसका वजन 1514 किलोग्राम था। वहीं अब इसका वजन करीब 1,500 किलोग्राम होगा। फिलहाल कंपनी ने इस कार के लुक्स को लेकर अभी कोई खुलासा नहीं किया है लेकिन इस कार की  ऑनलाइन बुकिंग शुरू कर दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed