फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Auto News ›   Toyota Vellfire Spotted Ahead Of Launch in india know its features

Toyota Vellfire लॉन्च से पहले आई नजर, भारत में 79 लाख रुपये हो सकती है कीमत, जानें फीचर्स

Fri, 15 Nov 2019 10:32 AM IST
योगेश साहू ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: योगेश साहू Updated Fri, 15 Nov 2019 10:32 AM IST
विज्ञापन
Toyota Vellfire Spotted Ahead Of Launch in india know its features
टोयोटा - फोटो : Social Media

टोयोटा किर्लोस्कर मोटर (टीकेएम) भारत में जल्द एक हाई एंड एमपीवी Toyota Vellfire लॉन्च करने वाली है। भारत में इस कार का सामना मर्सेडीज वी क्लास से होगा। हाल ही में टोयोटा की इस कार को भारत में परीक्षण के दौरान देखा गया। भारत में यह कार सीबीयू यानि कम्प्लीटली बिल्ट यूनिट के तौर पर लॉन्च होगी। यह कंपनी की सबसे महंगी एमपीवी है। भारत में इस कार की कीमत 79 लाख रुपये रहने की संभावना है।

विज्ञापन

ये होंगे फीचर्स

टोयोटा की यह कार 'एग्जीक्यूटिव लॉउंज' से लैस होगी। इसके तहत इलेक्ट्रिक टेलगेट और स्लाइडिंग, ड्यूल सनरूफ, थ्री-जोन ऑटोमेटिक क्लाइमेट कंट्रोल, मूड लाइटिंग और इंडिविजुअल ट्रे टेबल जैसे फीचर्स कार में मिलेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

ऐसा होगा कार का इंटीरियर

टोयोटा की इस प्रीमियम एमपीवी का इंटीरियर काले रंग का दिया गया है। डैशबोर्ड पर फॉक्स वुड फिनिश, जबकि सेंटर कंसोल के चारों ओर सिल्वर फिनिश दी गई है। इसमें टचस्क्रीन इन्फोटेनमेंट सिस्टम और एसी मॉड्यूल भी होंगे। इसके अलावा वेलफायर में लेदर-वुडन फिनिश मल्टी-फंक्शन स्टीयरिंग वील और ट्विन-पॉड इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर दिए गए हैं।

विज्ञापन

सात एयरबैग करेंगे सुरक्षा

टोयोटा की इस प्रीमियम एमपीवी में वेंटिलेटेड और हीटेड सीट्स भी होंगी, जिनमें मेमरी और रेक्लाइनिंग की सुविधा होगी। इसके अलावा लेदर अपहोल्स्ट्री, पावर साइड और रियर डोर, ट्विन मोनोरूफ, सनशेड्स, ऐम्बिएंट लाइटिंग, सीट टेबल्स, ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल, पर्सनल स्पॉट लाइट्स और सात एयरबैग्स जैसे कई सेफ्टी फीचर्स भी होंगे। भारत में टोयोटा वेलफायर को 2.5 लीटर वाले पेट्रोल-हाइब्रिड इंजन के साथ लॉन्च किया जा सकता है। इंजन कंटिन्युअसली वैरिएबल ट्रांसमिशन (सीवीटी) से लैस होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed