फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Auto News ›   Toyota to continue diesel models in India, expects demand to continue

जब तक मांग रहेगी तब तक टोयोटा भारत में बेचती रहेगी डीजल गाड़ियां

Sun, 25 Aug 2019 05:04 PM IST
Bani Kalra नई दिल्ली, भाषा
नई दिल्ली, भाषा Published by: Bani Kalra Updated Sun, 25 Aug 2019 05:04 PM IST
विज्ञापन
Toyota to continue diesel models in India, expects demand to continue
टोयोटा - फोटो : Social

देश में अगले साल एक अप्रैल से भारत स्टेज-6 उत्सर्जन मानक लागू हो जायेगा और भारत में सिर्फ बीएस-6 गाडियां भी बिकेंगी। कुछ कंपनियों ने जहां डीजल गाडियां न बेचने का फैंसला किया है वहीं जापानी कार निर्माता कंपनी टोयोटा ने भारत में अपनी डीजल गाड़ियों को बेचने की योजना बनाई है। कंपनी भारत में अपनी डीजल गाड़ियों को तब तक बेचती रहेगी जब तक मांग रहेगी।

विज्ञापन

भारत में हैं डीजल वाहनों की माग

कंपनी के वाइस चेयरमैन शेखर विश्वनाथन ने अपने एक बयान में कहा है कि ‘‘हम अभी भी डीजल वाहनों की मांग देख रहे हैं। इसलिए हम इन्हें बनाना जारी रखेंगे। उन्होंने कहा कि कंपनी ने देश में डीजल इंजन विनिर्माण के लिए संयंत्र स्थापित करने पर निवेश किया है। यह संयंत्र न्यूनतम निवेश में भारत स्टेज-6 मानक वाले डीजल इंजन उत्पादित करने में सक्षम है। विश्वनाथन ने कहा कि यह संयंत्र ‘मेक इन इंडिया’ की धारणा को ध्यान में रखते हुए स्थापित किया गया है।

विज्ञापन

 

बीएस-6 वाहनों की कीमत में इजाफा होना तय

बीएस-4 से बीएस-6 में परिवर्तित हुए वाहनों की कीमत में इजाफा भी होना तय है। इस समय टोयोटा देश में इनोवा क्रिस्टा और फॉर्च्युनर जैसे लोकप्रिय वाहनों की बिक्री करती है। हाल ही में कंपनी ने छोटी कार ग्लैंजा भारत में उतारा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed