Supra से स्पॉर्ट्स सेगमेंट में वापसी करेगी टोयोटा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टोयोटा की कारें आम आदमी के बस की बात नहीं है। जिसके पीछे वजह इनकी कीमतें हैं। एक समय था जब टोयोटा अपनी टोयोटा स्पोर्ट्स सेगमेंट में एंट्री को तैयार कारों के लिए जाना जाता था। जिसे कंपनी ने 2002 में बंद कर दिया था। लेकिन, एक बार फिर टोयोटा स्पोट्स सेगमेंट में एंट्री को तैयार है।
टोयोटा अपनी कार सुपरा को लेकर काफी सुर्खियो में है। इस कार को टोयोटा और बीएमडब्लू ने 6 साल पहले बनाना शुरू किया था। जिसे कंपनी 2019 में होने वाले डेट्रायट मोटर शो में पेश कर सकती है। फिलहाल, इस कार का लांच होने से पहले फ्रंट ऐंड लीक होने की खबर है।
टोयोटा की यह कार 2014 FT-1 के कॉन्सेप्ट से मिलती जुलती है। इसमें उस कार की ही तरह डबल रूफ को भी बरकरार रखा गया है। कार के इंटीरियर को BMW Z4 से जोड़कर देखना काफी हद तक सही होगा।
सुपरा में बाहरी तरफ नोज का डिजाइन काफी एवरेज है, वहीं इसके इंजन के कॉन्सेप्ट में ग्लास कवर नहीं दिया गया है। कार में 4 और 6 सिलंडर टर्बोचार्ज्ड इंजन दिया गया है। जिसके आउटपुट का अंदाजा लगाना अभी सही नहीं होगा।