फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Auto News ›   toyota recalls innova crysta, fortuner for faulty fuel hose connection

टोयोटा ने 2,628 इनोवा क्रिस्टा व फॉर्च्यूनर वापस मंगाई, जनवरी तक बिकी गाड़ियों का होगा परीक्षण

Tue, 10 Jul 2018 05:46 PM IST
एजेंसी, नई दिल्ली
एजेंसी, नई दिल्ली Updated Tue, 10 Jul 2018 05:46 PM IST
विज्ञापन
toyota recalls innova crysta, fortuner for faulty fuel hose connection

 टोयोटा किर्लोस्कर मोटर (टीकेएम) ने फ्यूल होज राउटिंग में गड़बड़ी को ठीक करने के लिए 2,628 मल्टी पर्पस व्हीकल इनोवा क्रिस्टा तथा एसयूवी फॉर्च्यूनर वापस मंगाई है। कंपनी ने फ्यूल होज राउटिंग की जांच करने के लिए 18 जुलाई, 2016 तथा 22 मार्च, 2018 के बीच उत्पादित पेट्रोल वर्जन वाली इनोवा क्रिस्टा तथा फॉर्च्यूनर वापस मंगाई है। अगर उनमें गड़बड़ी पाई जाती है, तो उन्हें ठीक किया जाएगा।

विज्ञापन

 
इसलिए वापस मंगायी कारें
मुद्दे पर संपर्क करने पर टीकेएम ने बताया कि ग्राहकों की सुरक्षा तथा संतुष्टि को प्राथमिकता में सर्वोपरि रखने की प्रतिबद्धता के मद्देनजर, कंपनी वाहनों को वापस मंगा रही है। कंपनी ने कहा कि दोनो मॉडलों के गैसोलीन संस्करणों को वापस मंगाया जाएगा। कंपनी ने वायर हारनेस की जांच तथा मरम्मत के लिए अप्रैल 2016 तथा जनवरी 2018 के बीच उत्पादित इनोवा क्रिस्टा को मई में वापस मंगाने की घोषणा की थी।
विज्ञापन


टाटा मोटर्स की बिक्री में 10 फीसदी का इजाफा
टाटा मोटर्स ने मंगलवार को बताया कि जगुआर लैंड रोवर (जेएलआर) समेत जून में 1,00,135 इकाइयों की बिक्री के साथ अपनी वैश्विक बिक्री में 10.07 फीसदी की बढ़त दर्ज की है। कंपनी ने पिछले वर्ष की समान अवधि में 90,966 इकाइयों की बिक्री की थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


कंपनी ने अपने बयान में कहा कि टाटा मोटर्स के  सभी व्यावसायिक वाहनों और देवू श्रेणी की वैश्विक थोक बिक्री पिछले वर्ष जून में हुई 30,241 इकाइयों की बिक्री से 46.25 फीसदी बढ़कर इस वर्ष की समान अवधि में 44,229 पर रही। कंपनी के  यात्री वाहनों की बिक्री जून 2017 में हुई 60,725 इकाइयों की बिक्री से 7.93 फीसदी गिरकर इस वर्ष 55,906 इकाइयों तक जा पहुंची।  

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed