फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Auto News ›   toyota recall 1 lakh cars from japan and europe

टोयोटा की कारों में हो रहा शॉर्ट सर्किट, लगभग दो लाख कारों की हुई वापसी

Thu, 06 Sep 2018 10:28 AM IST
ऑटो डेस्क, अमर उजाला
ऑटो डेस्क, अमर उजाला Updated Thu, 06 Sep 2018 10:28 AM IST
विज्ञापन
toyota recall 1 lakh cars from japan and europe
toyota

टोयोटा की कारों में इंजन का खराबी का पता चलने के बाद कंपनी ने 10 लाख से ज्यादा कारें रिकॉल करने की घोषणा की है। यह कारें जापान, नॉर्थ अमेरिका, यूरोप जैसी जगहो से रिकॉल होंगी। रिपोर्ट के अनुसार इन कारों में गैसोलिन-हाइब्रिड प्रीयस के कुछ मॉडल्स भी शामिल है।  कंपनी के प्रवक्ता ने बताया कि जापान में एक कार में शॉर्ट सर्किट की घटना हुई थी, जिससे कार में धुआं भर गया था।

विज्ञापन


जापान के परिवहन मंत्रालय द्वारा रिकॉल की घोषणा की गई। जिसके बाद टोयोटा ने कहा कि हाइब्रिड पावर कंट्रोल यूनिट को जोड़ने वाले वायर में कुछ खराबी के चलते ऐसा हुआ है।  कंपनी के मुताबिक, धूल जमने और कार के वाइब्रेशन के कारण यह वायर टूट सकता है, जिससे शॉर्ट सर्किट का खतरा बना रहता है।  रिकॉल होने वाली कारों में से अधिकतर जापान में है। साथ ही अमेरिका में प्रीयस को भी रिकॉल किया जाएगा। जहां लगभग 192,000 कारें इससे प्रभावित हुई हैं।
विज्ञापन


BMW  की साउथ कोरिया से हुई एक लाख कार रिकॉल

 कार कंपनी BMW  साउथ कोरिया में एक बड़ी मुसीबत का से गुजर रही है।  साउथ कोरिया में लगातार  BMW की कारों के इंजन में कुछ दिनों से धमाके होने की घटनाएं सामने आ रहीं हैं। अब तक ऐसा धमाका 40 गाड़ियों में हो चुका हैं। और तो और BMW की कारों को साउथ कोरिया में पार्किंग में खड़ा करने पर रोक लगा दी गई है। कंपनी ने इस खामी के सामने आने के बाद अपनी लगभग 106000 कारों को वापस बुला लिया किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


धमाके की खबर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। जिसकी वजह से  #BMWphobia ट्रेंड कर रहा है।धमाके होने की बढ़ती घटनाओं को ध्यान में रखते हुए साउथ कोरिया की सरकार ने कार के कई मॉडल्स को बैन कर दिया है। बताया जा रहा है कि  धमाके सिर्फ 2011 से 2016 के बीच बने मॉडल्स में हो रहें हैं। इसकी वजह कारों में लगे एग्जॉस्ट गैस रिसर्कुलेशन कूलर में कमी बताई जा रही है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed