फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Auto News ›   Toyota officially reveals Maruti Suzuki Ciaz-based Toyota Belta sedan for Middle East market

Toyota Belta: मारुति सियाज सेडान कार इस देश में टोयोटा बेल्टा के नाम से बेची जाएगी, जानें डिटेल्स

Fri, 19 Nov 2021 07:04 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमर शर्मा Updated Fri, 19 Nov 2021 07:04 PM IST
सार

जापान की दिग्गज वाहन निर्माता कंपनी Toyota (टोयोटा) ने आधिकारिक तौर पर मध्य-पूर्व के बाजार के लिए Maruti Suzuki Ciaz (मारुति सुजुकी सियाज) आधारित Belta (बेल्टा) सेडान को पेश कर दिया है।

विज्ञापन
Toyota officially reveals Maruti Suzuki Ciaz-based Toyota Belta sedan for Middle East market
Toyota Belta - फोटो : Toyota

विस्तार

जापान की दिग्गज वाहन निर्माता कंपनी Toyota (टोयोटा) ने आधिकारिक तौर पर मध्य-पूर्व के बाजार के लिए Maruti Suzuki Ciaz (मारुति सुजुकी सियाज) आधारित Belta (बेल्टा) सेडान को पेश कर दिया है। नई सेडान मूल रूप से Ciaz सेडान के रीब्रांडेड वर्जन के रूप में सामने आई है, जिसे भारतीय बाजार में बेचा जाता है। टोयोटा ने इससे पहले भी भारतीय बाजारों और साथ ही दक्षिण अफ्रीकी बाजारों में रीब्रांडेड मारुति कारों को लॉन्च किया है।
विज्ञापन


इससे पहले भी हुई रीब्रांडिंग
कंपनी ने Maruti Baleno (मारुति बलेनो) को Glanza (ग्लैंजा) और Maruti Vitara Brezza (मारुति विटारा ब्रेजा) को Urban Cruiser (अर्बन क्रूजर) के रूप में देश में पेश किया है। इसी रास्ते पर चलते हुए, कंपनी ने अपनी नई Belta सेडान कार पेश की है। 
विज्ञापन

इंजन और स्टाइल

Toyota officially reveals Maruti Suzuki Ciaz-based Toyota Belta sedan for Middle East market
Toyota Belta - फोटो : Toyota
लुक और डिजाइन
नई Belta सेडान में वही मैकेनिकल, फीचर्स लिस्ट और यहां तक कि Ciaz सेडान का डिजाइन भी दिया गया है। जबकि मॉडल में एकमात्र बड़ा बदलाव कार में किए गए रीब्रांडिंग के रूप में देखा जाता है। टोयोटा का नया लोगो कार के फ्रंट ग्रिल, बूट और स्टीयरिंग व्हील पर देखा जा सकता है। दूसरी ओर, नई Belta को Toyota Urban Cruiser (टोयोटा अर्बन क्रूजर) में दिए गए अपडेटेड फ्रंट डिजाइन नहीं मिला है।

इंजन और पावर
बेल्टा सेडान कार में वही 1.5-लीटर, 4-सिलेंडर पेट्रोल इंजन मिलता है जो इसके मारुति समकक्ष सेडान सियाज में पाया जाता है। यह इंजन 105 hp का अधिकतम पावर और 138 Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करता है। इस इंजन के साथ 4-स्पीड टॉर्क कन्वर्टर ऑटोमैटिक गियरबॉक्स विकल्प के तौर पर मिलता है। 

जल्द होगी लॉन्च

Toyota officially reveals Maruti Suzuki Ciaz-based Toyota Belta sedan for Middle East market
Toyota Belta - फोटो : Toyota
मिडिल ईस्ट-स्पेक टोयोटा बेल्टा को लेफ्ट-हैंड-ड्राइव (LHD) वेरिएंट के रूप में पेश किया गया है। जबकि इंडियन-स्पेक मॉडल राइट-हैंड-ड्राइव (RHD) मॉडल होगा। कार के अगले कुछ महीनों में भारतीय बाजार में भी लॉन्च होने की उम्मीद है। क्योंकि कंपनी ने हाल ही में Yaris (यारिस) सेडान को बंद कर दिया है। माना जा रहा है कि भारतीय बाजार में यारिस के बंद होने से बेल्टा को फायदा मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed