Toyota की इन तीन धाकड़ गाड़ियों पर मिल रही है 60000 रुपये तक की बंपर छूट, पढ़ें ऑफर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अगर आप एक नई टोयोटा की कार खरीदने की सोच रहे हैं, तो यह महीना आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकता है। दरअसल कोरोना काल में ग्राहकों को रिझाने के लिए Toyota अपनी गाड़ियों पर भारी डिस्काउंट ऑफर्स दे रही है। इस महीने टोयोटा अपनी Toyota Glanza से लेकर Toyota Yaris और Toyota Crysta जैसी गाड़ियों पर 60000 रुपये तक का डिस्काउंट दे रही है। इन गाड़ियों पर ग्राहकों को कैश डिस्काउंट, एक्सचेंज बोनस, लॉयल्टी बोनस और कॉर्पोरेट डिस्काउंट दिए जा रहे हैं। आज हम आपको इन गाड़ियों पर दिए जा रहे सभी ऑफर्स के बारे में बताने जा रहे हैं। लेकिन इससे पहले कि हम आगे बढ़ें यहां बता दें कि ये ऑफर्स सीमित समय के लिए हैं। इसके अलावा ये ऑफर्स अलग-अलग डीलरशिप्स पर बदल सकते हैं। तो डालते हैं एक नजर,
Toyota Glanza
Toyota Glanza की खरीद पर इस महीने ग्राहक कुल 35,000 रुपये तक की बचत कर सकते हैं। कंपनी की तरफ से इस पर 15,000 रुपये का कैश डिस्काउंट दिया जा रहा है। वहीं, पुरानी कार के बदले नई Toyota Glanza खरीदने पर ग्राहकों को 15,000 रुपये तक की बचत होगी। इसके अलावा कंपनी की तरफ से इसकी खरीद पर 5,000 रुपये का कॉर्पोरेट डिस्काउंट दिया जा रहा है।
Toyota Yaris
इस महीने Toyota Yaris को खरीदने पर ग्राहकों को कुल 60,000 रुपये तक का फायदा हो सकता है। इसकी खरीद पर ग्राहकों को 20,000 रुपये का कैश डिस्काउंट दिया जा रहा है। वहीं, पुरानी कार के बदले नई Toyota Yaris खरीदने पर ग्राहकों को 20,000 रुपये तक की बचत हो सकती है। इसके अलावा कॉर्पोरेट कर्मचारियों को 20,000 रुपये की अतिरिक्त छूट मिल रही है।
Toyota Crysta
Toyota Crysta पर ग्राहकों को कुल 20,000 रुपये तक का फायदा हो सकता है। इस पर ग्राहकों को कैश डिस्काउंट और कॉर्पोरेट बोनस नहीं मिलेगा। हालांकि, एक्सचेंज बोनस या लॉयल्टी प्रोग्राम के तहत ग्राहकों को 20,000 रुपये तक की छूट दी जा रही है।