फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Auto News ›   Toyota Motor files trademark for Maruti Suzuki Ertiga-based Toyota Rumion in India

Toyota: अफ्रीका के बाद टोयोटा भारत में लॉन्च करेगी Rumion, देश में कराया ट्रेडमार्क, मारुति की इस कार पर है आधारित

Mon, 25 Oct 2021 01:16 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमर शर्मा Updated Mon, 25 Oct 2021 01:16 PM IST
सार

Toyota Motor (टोयोटा मोटर) ने भारत में Maruti Suzuki Ertiga (मारुति सुजुकी अर्टिगा) पर आधारित Toyota Rumion (टोयोटा रुमियन) एमपीवी कार के लिए एक ट्रेडमार्क के लिए आवेदन किया है। इ

विज्ञापन
Toyota Motor files trademark for Maruti Suzuki Ertiga-based Toyota Rumion in India
Toyota Rumion - फोटो : Toyota

विस्तार

Toyota Motor (टोयोटा मोटर) ने भारत में Maruti Suzuki Ertiga (मारुति सुजुकी अर्टिगा) पर आधारित Toyota Rumion (टोयोटा रुमियन) एमपीवी कार के लिए एक ट्रेडमार्क के लिए आवेदन किया है। इससे यह संकेत मिलता है कि वाहन निर्माता जल्द ही देश में एक एमपीवी (मल्टी पर्पस व्हीकल) लॉन्च करने की तैयारी में है। कंपनी Toyota Rumion नाम से ही अपनी नई कार को भारतीय बाजार में उतारेगी। यह वाहन टोयोटा ब्रांड के तहत बेचा जाने वाला मारुति सुजुकी  का तीसरा रीबैज्ड मॉडल होगा। हाल ही में इस वाहन को दक्षिण अफ्रीका में लॉन्च किया गया है।
विज्ञापन


मारुति-टोयोटा के बीच समझौता
हालांकि टोयोटा ने अभी तक आधिकारिक तौर पर इसकी पुष्टि नहीं की है कि वह भारत में अर्टिगा-आधारित रुमियन एमपीवी लॉन्च करेगी। लेकिन ट्रेडमार्क दाखिल करने से यह संभावना है कि कंपनी इसे लॉन्च करने की योजना बनी रही है। खास बात यह है कि दक्षिण अफ्रीका में बेची जा रही Rumion MPV को भारत में बनाया जा रहा है। टोयोटा और मारुति के बीच एक समझौते के तहत दक्षिण अफ्रीका में भारत निर्मित सुजुकी मॉडल की आपूर्ति की जा रही है।
विज्ञापन


कैसी दिखती है रूमियन
Toyota Rumion भारतीय बाजार में बिकने वाली Maruti Ertiga MPV जैसी दिखती है। इसमें एक फ्रंट ग्रिल है जो इसके एंगुलर हेलोजन हेडलाइट्स और फ्रंट फॉग लैंप तक फैली हुई है। इसमें दिए गए ए-पिलर्स झुके हुए हैं और इस स्पेसियस वाहन की अपनी पहचान को बढ़ाने के लिए इसमें एक लंबी रूफलाइन मिलती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इंजन और पावर
Rumion में कोई मैकेनिकल बदलाव नहीं किया गया है। इसमें 1.5-लीटर 4-सिलेंडर पेट्रोल इंजन मिलता है, जिसका इस्तेमाल Ertiga में भी किया जाता है। यह इंजन 6,000 rpm पर 77 kW का पावर और 4,400 rpm पर 138 Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करता है। इस इंजन के साथ 5-स्पीड मैनुअल या 4-स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स मिलता है। 

टोयोटा मारुति की इन कारों को बेचती है
Toyota Rumion के जल्द ही भारतीय बाजार में आने की उम्मीद है। इसके अलावा Toyota भारतीय बाजार में Maruti Suzuki मॉडल के दो अन्य रीबैज्ड वर्जन की बिक्री करती है। इनमें Maruti Baleno (मारुति बलेनो) पर आधारित Glanza (ग्लैंजा) और Maruti Vitara Brezza (मारुति विटारा ब्रेजा) पर आधारित Urban Cruiser (अर्बन क्रूजर) शामिल हैं। 


जल्द आएगी बेल्टा
इसके अलावा, टोयोटा जल्द ही Belta (बेल्टा) को भी लॉन्च करने की तैयारी में है, जो देश में Maruti Ciaz (मारुति सियाज) का एक री-बैज वर्जन होगा। टोयोटा इस कार को अपनी बंद हो चुकी टोयोटा यारिस सेडान के रिप्लेसमेंट के तौर पर ला रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed