{"_id":"6295caabe22a01202c1788b7","slug":"toyota-motor-became-the-world-s-largest-car-manufacturer","type":"story","status":"publish","title_hn":"Toyota Motor: कम उत्पादन के बावजूद टोयोटा बनी दुनिया की सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनी, लगातार तीसरे साल शानदार प्रदर्शन ","category":{"title":"Auto News","title_hn":"ऑटो न्यूज़","slug":"auto-news"}}
Toyota Motor: कम उत्पादन के बावजूद टोयोटा बनी दुनिया की सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनी, लगातार तीसरे साल शानदार प्रदर्शन
Tue, 31 May 2022 01:28 PM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्रांजुल श्रीवास्तव
Updated Tue, 31 May 2022 01:28 PM IST
सार
टोयोटा मोटर ने अप्रैल में अपने निकटतम प्रतिद्वंदी फॉक्सवैगन से 10 लाख अधिक कारें बेची हैं। यह लगातार तीसरी बार है जब कंपनी के सिर सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनी बनने का सेहरा सजा है।
विज्ञापन
Toyota Car Plant
- फोटो : Toyota
विस्तार
टोयोटा मोटर ने अप्रैल में अपने निकटतम प्रतिद्वंदी फॉक्सवैगन से 10 लाख अधिक कारें बेची हैं। इसी के साथ टोयोटा मोटर दुनिया की सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनी बन गई है। यह लगातार तीसरी बार है जब कंपनी के सिर सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनी बनने का सेहरा सजा है। टोयोटा के अधिकारियों का कहना है कि चीन में टोयोटा और फॉक्सवैगन दोनों ने ही कोरोना महामारी का सामना किया। इसके बावजूद कंपनी ने अपनी बेहतरीन रणनीति के जरिए इस संकट का शानदार तरीके से सामना किया।
विज्ञापन
हर कंपनी की बिक्री में आई गिरावट
टोयोटा मोटर का कहना है कि कारोना के कारण इस वर्ष के शुरुआती चार महीनों में हर ऑटोमेकर कंपनी की बिक्री में गिरावट आई है। टोयोटा की बिक्री में जहां 5.8 फीसदी तो फॉक्सवैगन की बिक्री में 26 प्रतिशत की गिरावट आई है।
विज्ञापन
लक्ष्य से चूक गई टोयोटा
ऑटोमेकर कंपनियों में सबसे बेहरतीन प्रदर्शन के बावजूद टोयोटा अपने वैश्विक उत्पादन लक्ष्य से चूक गई। कंपनी की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक, कोरोना संकट के कारण अप्रैल में पिछले साल के मुकाबले 9.1 प्रतिशत कम उत्पादन हुआ। अप्रैल में कंपनी ने 6,92,259 का उत्पादन किया यह दुनिया भर में लगभग 7,50,000 वाहन बनाने के टारगेट से कम है।
विज्ञापन
वैश्विक उत्पादन का घटाया लक्ष्य
अप्रैल में उत्पादन घटने के बाद कंपनी ने वैश्विक उत्पादन योजना को जून के लिए घटाकर आठ लाख कर दिया है, जो पहले नौ लाख से ज्यादा था। कंपनी की ओर से कहा गया है कि वैश्विक बिक्री पिछले साल अप्रैल के मुकाबले 11.1 प्रतिशत तक गिर गई है।