{"_id":"5ea995674965b03d9269cc40","slug":"toyota-manufacturing-plant-france-renault-car-plant-in-france-toyota-yaris-renault-zoe-coronavirus-europe-lockdown-europe-automobile-industry","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"कोरोना वायरस: फ्रांस में Toyota और Renault के कारखाने खुले, काम पर लौटे वर्कर","category":{"title":"Auto News","title_hn":"ऑटो न्यूज़","slug":"auto-news"}}
कोरोना वायरस: फ्रांस में Toyota और Renault के कारखाने खुले, काम पर लौटे वर्कर
Wed, 29 Apr 2020 08:25 PM IST
अमर शर्मा
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अमर शर्मा
Updated Wed, 29 Apr 2020 08:25 PM IST
सार
Covid 19 (कोरोना वायरस) ने पूरी दुनिया में लॉकडाउन कर दिया। दुनियाभर की अर्थव्यवस्था लड़खड़ा रही है। इसका असर ऑटोमोबाइल इंडस्ट्री पर भी पड़ा है। लेकिन इस बीच जिंदगी पटरी पर लौटने के लिए बेकरार है। सरकारों के दिशानिर्देशों का पालन करने हुए आवश्यक सेवाएं जारी हैं। इस बीच शर्तों के साथ ऑटो उद्योग में भी काम शुरू हो रहा है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Social Media
विस्तार
चेहरे पर मास्क, हाथों में दस्ताने के साथ पर्याप्त दूरी बनाकर काम करते लोग। कुछ इसी तरह का नजारा था, जब फ्रांस में Toyota (टोयोटा) और Renault (रेनो) के कारखानों में श्रमिकों ने मंगलवार से दोबारा काम शुरू किया।
विज्ञापन
कोरोना वायरस के चलते विभिन्न देशों में लॉकडाउन है। भारत में भी 25 मार्च से तीन मई तक लॉकडाउन जारी है। इससे अर्थव्यवस्थाओं को गहरा झटका लगा है। कई देशों के क्रमिक तरीके से लॉकडाउन खोलने की वजह से अब धीरे-धीरे जिंदगी की रफ्तार पटरी पर लौट रही है। फ्रांस में टोयोटा और रेनो के वाहन कारखानों का फिर उत्पादन शुरू करना, इसी कड़ी का हिस्सा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
रेनो ने मंगलवार से पेरिस के पास फ्लिन्स में अपनी इलेक्ट्रिक कार Zoe (जोइ) का उत्पादन फिर शुरू कर दिया। मात्र एक तिहाई श्रमिकों के साथ कारखाने को फिर से शुरू किया गया है।
कंपनी ने चीन, स्पेन, पुर्तगाल, रूस और रोमानिया में भी अपने संयंत्रों पर कुछ गतिविधियां शुरू की है। लेकिन भारत, लातिन अमेरिका और फ्रांस के कई इलाकों में उसके संयंत्र बंद हैं। कंपनी ने फ्रांस सरकार से कोरोना वायरस संकट के लिए बड़े राहत पैकेज की भी मांग की है।
इसी तरह टोयोटा के ऑनिंग के कारखाने में भी इस हफ्ते श्रमिक लौट आए। सामान्य दिनों में कंपनी यहां से रोजाना 1,000 से अधिक Yaris (यारिस) कार का उत्पादन करती है।
कंपनियों ने कारखानों के भीतर निर्माण स्थल, श्रमिकों के खाने की जगह एवं अन्य सार्वजनिक स्थानों पर सामुदायिक दूरी के नियमों का पालन करने की व्यवस्था की है।