फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Auto News ›   Toyota launches new 5th-gen Toyota Hiace MPV in India, only select people will get a chance to buy

Toyota ने भारत में लॉन्च की नई MPV, केवल चुनिंदा लोगों को ही मिलेगा खरीदने का मौका

Fri, 19 Feb 2021 12:16 PM IST
Harendra Chaudhary ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Harendra Chaudhary Updated Fri, 19 Feb 2021 12:16 PM IST
सार

कंपनी ने भारत में पांचवी पीढ़ी की Toyota Hiace लॉन्च की है और यह सीबीयू यानी कंप्लीटली बिल्ट यूनिट के तौर पर उतारा गया है। यानी कि यह बाहर से आयात की जाएगी, साथ ही यह भारत में सीमित संख्या में ही बेची जाएगी...

विज्ञापन
Toyota launches new 5th-gen Toyota Hiace MPV in India, only select people will get a chance to buy
Toyota Hiace - फोटो : Toyota

विस्तार

टोयोटा किर्लोस्कर मोटर ने ज्यादा सीटों वाली एमपीवी लॉन्च की है। नई एमपीवी का नाम Toyota Hiace है और यह 14-सीटर है। कंपनी ने इसे केवल एक ही GL ट्रिम में लॉन्च किया है। वहीं इसकी एक्स-शोरूम कीमत 55 लाख रुपये रखी है।

विज्ञापन


कंपनी ने भारत में पांचवी पीढ़ी की Toyota Hiace लॉन्च की है और यह सीबीयू यानी कंप्लीटली बिल्ट यूनिट के तौर पर उतारा गया है। यानी कि यह बाहर से आयात की जाएगी, साथ ही यह भारत में सीमित संख्या में ही बेची जाएगी।

विज्ञापन

14-सीटर Toyota Hiace में 2.8 लीटर का 4-सिलंडर डीजल इंजन लगा है, जो 151 बीएचपी की पावर और 1200 से 2400 आरपीएम पर 300 एनएम का टॉर्क देता है। यही मोटर कंपनी ने फॉर्च्यूनर भी इस्तेमाल की है। लेकिन उसमें ही इंजन 24 बीएचपी की पावर और 420 एनएम का टॉर्क देता है, जबकि ऑटोमैटिक वैरियंट 500 एनएम का टॉर्क देता है। Toyota Hiace में 6-स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स मिलता है।

Toyota launches new 5th-gen Toyota Hiace MPV in India, only select people will get a chance to buy
Toyota Hiace - फोटो : Toyota

Toyota Hiace के केवल व्हाइट और सिल्वर दो कलर ऑप्शन मिलेंगे। इसमें एक साथ 14 लोग बैठ सकेंगे और इसकी आखिरी सीटों को फोल्ड करके स्टोरेज के तौर पर इस्तेमाल किया जा सकता है। भारत में आने वाली Toyota Hiace में 2-डिन ऑडियो सिस्टम मिलेगा, साथ ही ऑक्स और यूएसबी कनेक्टिविटी का फीचर मिलेगा। इसके अलावा पावर स्टीयरिंग, प्रत्येक पंक्ति के लिए एसी वेंट्स, पावर स्लाइडिंग रिअर डोर्स, फैब्रिक सीटें, पावर विंडोज, रिअर डीफॉगर और हैलोजन हेडलैंप्स मिलेंगे।

सेफ्टी की बात करें, तो Toyota Hiace में डुअल फ्रंट एयरबैग्स, ईबीडी के साथ एबीएस मिलेगा। इसके अलावा मोड़े जा सकने वाला स्टीयरिंग कॉलम, क्रंपल जोन कंस्ट्रक्शन और क्रैश सेफ्टी GOA बॉडी मिलेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed