{"_id":"5eeb1aea8ebc3e4337590c9c","slug":"toyota-kirloskar-motor-private-limited-toyota-karnataka-plant-bidadi-plant-toyota-covid-19-cases","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Toyota Motor के इस प्लांट में दो कर्मचारी Covid-19 पॉजिटिव पाए गए","category":{"title":"Auto News","title_hn":"ऑटो न्यूज़","slug":"auto-news"}}
Toyota Motor के इस प्लांट में दो कर्मचारी Covid-19 पॉजिटिव पाए गए
Thu, 18 Jun 2020 01:12 PM IST
अमर शर्मा
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अमर शर्मा
Updated Thu, 18 Jun 2020 01:12 PM IST
सार
- टोयोटा किर्लोस्कर मोटर के प्लांट में दो कर्मचारी Covid-19 पॉजिटिव
- कर्नाटक के बिदादी स्थित संयंत्र का मामला
- प्लांट के संचालन को अस्थायी रूप से निलंबित कर किया गया
विज्ञापन
Toyota Kirloskar Motor Bidadi plant in Karnataka
- फोटो : Toyota
विस्तार
Toyota Kirloskar Motor (टोयोटा किर्लोस्कर मोटर) के कर्नाटक स्थित बिदादी प्लांट में दो कर्मचारियों का Covid-19 टेस्ट पॉजिटिव आया है। ऑटो निर्माता ने इसकी जानकारी दी है।
लॉकडाउन के चलते कई हफ्तों तक काम बंद रहने के बाद 26 मई को इस प्लांट में फिर से उत्पादन शुरू किया गया था। ऑटो निर्माता ने इन मामलों की पुष्टि के बाद इस प्लांट के संचालन को अस्थायी रूप से निलंबित कर दिया है।

टोयोटा किर्लोस्कर मोटर (टीकेएम) ने कहा कि उसने अपने संयंत्रों में कम कर्मचारियों की संख्या के साथ परिचालन को आंशिक रूप से फिर से शुरू किया था, जबकि बंगलूरू, दिल्ली, मुंबई और कोलकाता में सभी रणनीतिक व्यापार इकाइयां (एसबीयू) कार्यालय कर्मचारी अभी भी घर से काम कर रहे हैं।
विज्ञापन
कंपनी ने कहा, "हालांकि, इस तरह के सभी उपायों के बावजूद, कंपनी के बिदादी संयंत्र में दो कर्मचारी 16 जून को Covid-19 पॉजिटिव पाए गए हैं।" कंपनी के मुताबिक इन दोनों कर्मचारियों ने आखिरी बार 7 जून और 16 जून को काम पर आए थे।
कंपनी ने बयान में कहा कि पहले कदम के रूप में उचित कॉन्टैक्ट ट्रेसिंग के जरिए, कंपनी ने उन सभी कर्मचारियों की पहचान करना शुरू कर दिया है, जो संक्रमित कर्मचारियों के साथ प्राथमिक या माध्यमिक रूप से संपर्क में आए हो सकते हैं, ताकि उन्हें जरूरत के मुताबिक आवश्यक उपचार और क्वारंटीन के लिए भेजा जा सके। इसके साथ ही कंपनी स्थानीय सरकारी अधिकारियों के संपर्क में है।
साथ ही कहा गया है कि टीकेएम प्लांट के संचालन अस्थायी रूप से निलंबित कर दिया गया है, ताकि संयंत्र में आवश्यक डिसइंफेक्शन किया जा सके।
कंपनी ने कहा कि संक्रमित कर्मचारियों को चिकित्सा के साथ-साथ क्वारंटीन प्रक्रियाओं के लिए सभी आवश्यक सहायता मुहैया कराई जा रही है।
टीकेएम ने कहा, "कंपनी संक्रमित कर्मचारियों के परिवारों के संपर्क में है ताकि किसी भी परेशानी के बिना सावधानीपूर्वक इस स्थिति को संभालने के लिए उनकी मदद की जा सके।"