फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Auto News ›   Toyota is going to make a space car lunar cruiser

Toyota: चांद पर चलेगी टोयोटा कार, कंपनी बना रही लूनर क्रूजर, साल के अंत में लैंड कराने की संभावना

Sat, 29 Jan 2022 04:31 AM IST
Jeet Kumar अमर उजाला रिसर्च डेस्क
अमर उजाला रिसर्च डेस्क Published by: Jeet Kumar Updated Sat, 29 Jan 2022 04:31 AM IST
सार

टोयोटा के अधिकारियों के मुताबिक, इस कार में बैठे-बैठे ही अंतरिक्ष यात्री चांद या मंगल की सतह पर भी सुरक्षित ढंग से आपसी बातचीत और काम करने से लेकर भोजन व नींद ले पाएंगे।

विज्ञापन
Toyota is going to make a space car lunar cruiser
सांकेतिक तस्वीर.... - फोटो : iStock

विस्तार

दुनियाभर में जापान की मशहूर कार कंपनी टोयोटा अब जल्द धरती के बाद अंतरिक्ष में चलने वाली कार बनाने जा रही है। इस कार के जरिए वर्ष 2040 तक लोगों को चंद्रमा पर रहने में मदद करना है और फिर इसे मंगल पर भेजने की योजना है।

विज्ञापन


कंपनी ने अपनी जानी-मानी एसयूवी लैंड क्रूजर की तर्ज पर इसका नाम ‘लूनर क्रूजर’ रखा है, जिसके डिजाइन और निर्माण के लिए उसने स्वदेशी जापानीज एयरोस्पेस एक्सप्लोरेशन एजेंसी (जाक्सा) के साथ हाथ मिलाया है।
विज्ञापन


टोयोटा के अधिकारियों के मुताबिक, इस कार में बैठे-बैठे ही अंतरिक्ष यात्री चांद या मंगल की सतह पर भी सुरक्षित ढंग से आपसी बातचीत और काम करने से लेकर भोजन व नींद ले पाएंगे। हालांकि, यह क्रूजर सड़कों पर दौड़ती सामान्य कारों जैसा नहीं होगा। इसमें एक रोबोटिक हाथ लगा होगा, जो अंतरिक्ष में निरीक्षण व रखरखाव का काम करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


लूनर क्रूजर नाम रखने के पीछे यह वजह
टोयोटा का कहना है, क्रूजर चंद्रमा की सतह पर जरूरी गुणवत्ता, आराम और विश्वसनीयता को देखते हुए इस वाहन का नाम लूनर क्रूजर रखा गया है। यही विचार उसकी एसयूवी लैंड क्रूजर को बनाते वक्त ध्यान में रखा गया था।

टोयोटा की लूनर क्रूजर परियोजना के प्रमुख ताकाओ सातो ने कहा, हम अंतरिक्ष को इस सदी में होने वाले महत्वपूर्ण परिवर्तन के एक क्षेत्र के रूप में देखते हैं। हम अंतरिक्ष के लिए ऐसी संचार और अन्य तकनीक विकसित करना चाहते हैं, जो मानव जीवन के लिए मूल्यवान साबित हो।

फ्यूल सेल इलेक्ट्रिक व्हीकल तकनीक पर आधारित
इस प्रोजेक्ट के तहत मानव मिशन के लिए प्रेशराइज्ड लूनर रोवर (वाहन) बनाया जाएगा, जो फ्यूल सेल इलेक्ट्रिक व्हीकल (एफसीईवी) तकनीक पर आधारित होगा। यह वाहन चांद की सतह पर खोज-अन्वेषण का कार्य करेगा।

दशक के अंत तक प्रक्षेपण की योजना
जाक्सा और टोयोटा ने मानव लूनर रोवर बनाने के लिए जून 2019 में समझौते पर दस्तखत किए थे, जिसके तहत इस वाहन को इस दशक के अंत तक प्रक्षेपित करने की योजना है।


चांद के लिए जापान का बढ़ता आकर्षण
पिछले कुछ साल से चांद को लेकर जापानियों का आकर्षण बढ़ता जा रहा है। आईस्पेस इंक कंपनी चंद्रमा पर अपने रोवर की लैंडिंग और ऑर्बिटिंग पर काम कर रही है और साल के अंत में इसे वहां लैंड कराने की संभावना है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed