{"_id":"58ff06e54f1c1b876dc0d04f","slug":"toyota-innova-crysta-touring-sport-launch-on-4th-may","type":"story","status":"publish","title_hn":"टोयोटा की इनोवा क्रिस्टा टूरिंग स्पोर्ट 4 मई को होगी लॉन्च ","category":{"title":"Auto News","title_hn":"ऑटो न्यूज़","slug":"auto-news"}}
टोयोटा की इनोवा क्रिस्टा टूरिंग स्पोर्ट 4 मई को होगी लॉन्च
amarujala.com- Presented by : अभिषेक मिश्रा
Updated Tue, 25 Apr 2017 02:10 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टोयोटा ने अपनी चर्चित एमपीवी इनोवा क्रिस्टा के टूरिंग स्पोर्ट वेरिएंट की लॉन्चिंग का ऐलान कर दिया है। कंपनी इनोवा के इस नए वेरिएंट को 4 मई को लॉन्च करेगी। इनोवा टूरिंग स्पोर्ट के जैसा ही एक मॉडल इंडोनेशिया में वेंचर्र के नाम से पहले से बिक रहा है।
विज्ञापन
नई इनोवा रेड वाइन और सुपर व्हाइट दो रंगो में उपलब्ध होगी। कार के फ्रंट बंपर पर काले रंग का क्लैडिंग लगाया है। गाड़ी के व्हील आर्च को भी पहले के मुकाबले बोल्ड लुक दिया गया है। नई इनोवा 16 इंच के एलॉय व्हील पर दौड़ती है। टोयोटा ने कार में यह बदलाव ग्राहकों की शिकायत के बाद किया है। कंपनी को पिछली कार में टायर के जल्दी खराब होने की शिकायत मिली थी।
विज्ञापन
कार के इंटीरियर में कोई बदलाव नहीं किया गया है। कार का इंटीरियर इनोवा क्रिस्टा जेडएक्स के समान ही है। नई इनोवा टूरिंग स्पोर्ट एक 6 सीटर कार है। कार की सीट की डिजाइनिंग में ब्लैक लेदर का इस्तेमाल किया गया है।
विज्ञापन
टोयोटा इनोवा के इंजन में कोई बदलाव नहीं किया गया है। हालांकि इस बात की कोई जानकारी नहीं है कि इस वेरिएंट में पेट्रोल व डीजल इंजन दोनों का विकल्प दिया जाएगा या एक इंजन। टोयोटा इस कार में ऑटोमेटिक व मैन्यूअल दोनों ही प्रकार के गियरबॉक्स का विकल्प दे सकती है।