Toyota की Innova Crysta Facelift लॉन्च के लिए तैयार, चुनिंदा डीलरशिप पर शुरू हुई बुकिंग, जानें क्या होगी कीमत
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Toyota Innova Crysta Facelift भारत में लॉन्च के लिए तैयार है। बता दें कि कंपनी ने इसे अक्तूबर महीने में पेश किया था। अब इसकी बुकिंग चुनिंदा डीलरशिप्स पर शुरू हो गई है। रिपोर्ट्स की मानें तो कंपनी इसकी डिलीवरी दिसंबर 2020 में शुरू कर देगी।
टोयोटा ने अभी इसकी बुकिंग आधिकारिक रूप से शुरू नहीं की है। लेकिन कंपनी के कई डीलरों ने इसकी बुकिंग लेनी शुरू कर दी है, जहां ग्राहकों से एक लाख रुपये की टोकन राशि ली जा रही है। हालांकि, यह राशि रिफंडेबल है।
Toyota Innova Crysta फेसलिफ्ट के लुक की बात करें तो इसमें ग्लॉस ब्लैक ग्रिल के साथ क्रोम सराउंड फ्लैश एलईडी प्रोजेक्टर हेडलैंप्स दिए गए हैं। इसमें ग्राहकों को कई कॉस्मैटिक बदलाव देखने को मिलेंगे, जहां इसके फ्रंट बम्पर को मॉडिफाइड किया गया है और इसमें वर्टिकली स्टैक्ड इंडीकेटर्स और एलईडी फॉग लैम्प्स दिए गए हैं। इसमें डुअल-टोन 16 इंच के अलॉय व्हील्स दिए गए हैं।
Toyota के Innova Crysta फेसलिफ्ट वर्जन के परफॉर्मेंस की बात करें, तो इसमें पावर के लिए 2.4-लीटर डीजल और 2.7-लीटर पेट्रोल इंजन का विकल्प मिलेगा। इसका पेट्रोल इंजन 164 bhp की मैक्सिमम पावर और 245Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करेगा। वहीं, इसका डीजल इंजन 148 bhp की मैक्सिमम पावर और 343 Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करेगा। दोनों ही इंजनों में5-स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन के साथ 6-स्पीड टॉर्क कन्वर्टर ऑटोमैटिक गियरबॉक्स चुनने का विकल्प मिलेगा।
Innova Crysta Facelift के दूसरे फीचर्स की बात करें तो इसमें ग्राहकों को 9 इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम मिलेगा, जो एप्पल कारप्ले और एंड्रॉयड ऑटो सिस्टम को सपोर्ट करेगा। इसमें नया इंस्ट्रूमेंट कंसोल, ऑल-ब्लैक इंटीरियर के साथ 6-सीट लेआउट मिलेगा। Innova Crysta Facelift के 6-सीटर मॉडल में ग्राहकों को दूसरी लाइन में दो कैप्टन सीट्स मिलेंगी। जबकि, इसके 7-सीटर मॉडल में दूसरी लाइन में बेंच सीट मिलेगी।
Innova Crysta Facelift की कीमत की बात करें, तो रिपोर्ट्स के मुताबिक नई Innova Crysta की भारतीय बाजार में शुरुआती दिल्ली एक्स-शोरूम कीमत 15.66 लाख रुपये हो सकती है, जो इसके टॉप एंड मॉडल पर 23.63 लाख रुपये तक जा सकती है।